
Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi : पोस्ट आफिस की इस स्कीम में 10 साल में ही पैसा होगा डबल

Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi : यह सभी चाहते है कि उनका पैसा बिना किसी रिस्क के दोगुना हो जाएं। निवेश में जोखिम लेने वाले लोग म्यूचुअल फंड्स जैसी इक्विटी में निवेश करते हैं, लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो सबसे सुरक्षित और बिना रिस्क वाले निवेश की तलाश करते है। तो ऐसे में आपके लिए पोस्ट आफिस की Kisan Vikas Patra Yojana (KVP) बेहतर विकल्प हो सकता है। Kisan Vikas Patra Yojana टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जो भारत सरकार द्वारा संचालित की जाती है। इस पॉलिसी के जरिए एक तय अवधि में आपका पैसा दोगुना हो जाता है। तो अगर आप भी इस पॉलिसी के बारें में जानना चाहते है तो इस पोस्ट ( Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi ) को पूरा अंत तक पढें। इस योजना इस जुड़ी सारी जानकारी हम आपको बताएंगे।
Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi
क्या है किसान विकास पत्र योजना? (KVP) : What is Kisan Vikas Patra yojna
Kisan Vikas Patra Yojana एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। खासतौर से ये स्कीम किसानों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। ताकि वो लंबे समय के आधार पर अपने पैसों की बचत कर सकें। Kisan Vikas Patra का लाभ देश के किसी भी डाकघर या बड़े बैंक से ले सकते है। KVP सर्टिफिकेट के रूप में खरीदा जाता है। इसका मेच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने है। इसमें न्यूनत निवेश 1000 रुपये का होता है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
किसान विकास पत्र योजना में कौन कर सकता है निवेश? : Who can invest in Kisan Vikas Patra Scheme?
- Kisan Vikas Patra में निवेश करने वाले की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- यह योजना नाबालिगों के लिए भी मैजूद है, जिसकी देखरेख अभिभावक करते है।
- Kisan Vikas Patra में सिंगल एकाउंट के साथ ही ज्वॉइंट एकाउंट की भी सुविधा मिलती है।
- इस योजना का लाभ अविभाजित परिवार (HUF) या NRI नहीं ले सकते है।
किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दर और मेच्योरिटी : Interest Rate and Maturity of Kisan Vikas Patra
Kisan Vikas Patra Scheme की अवधि 10 साल 4 महीने यानी 124 महीने की होती है। मेच्योरिटी पूरी हो जाने के बाद आपने जीतनी रकम भी निवेश की है उसका दोगुना एकमुश्त रकम आपको मिलता है। इस स्कीम में 6.9 परसेंट का सालाना कंपाउंड ब्याज मिलता है। KVP में सर्टिफिकेट के रूप में निवेश होता है। 1000 रुपए, 5000 रुपए, 10,000 रुपए और 50,000 रुपए तक के सर्टिफिकेट हैं, जिन्हें खरीदा जा खरीद कर इस स्कीम में निवेश किया जाता है।
Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi
किसान विकास पत्र योजना के फायदे : Benefits of Kisan Vikas Patra स्कीम
- आपको इस स्कीम के जरिए गारंटीड रिटर्न मिलता है, इसका बाजार के उतार चढ़ाव से कोई लेना देना नहीं है। अवधि पूरी होने पर एकमुश्त रकम मिल जाती है।
- मैच्योरिटी के बाद निकासी पर कोई टैक्स नहीं लगता है।
- किसान विकास पत्र को कोलैटरल के तौर या सिक्योरिटी के तौर पर रखकर आप लोन भी ले सकते हैं।
किसान विकास पत्र योजना के लिए डॉक्युमेंट्स : Documents for Kisan Vikas Patra Scheme
- KYC प्रक्रिया के लिए पहचान प्रमाण
- डेथ आफ बर्थ सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- KVP आवेदन पत्र
- एड्रेस प्रूफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
कैसे खोलें किसान विकास पत्र अकाउंट? : How to open Kisan Vikas Patra Account?
- आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर किसान विकास पत्र का फॉर्म भरकर एकाउंट खुलवा सकते है। आप चाहे तो ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म को भी डाउनलोड कर सकते है।
- फॉर्म में पूछे गए विवरण को अच्छे से पढ़कर भर दें। परचेज अमाउंट की मात्रा स्पष्ट रूप से लिखी गई होनी चाहिए।
- अगर आप चेक से KVP का भुगतान करेंगे तो फॉर्म पर चेक नंबर की जानकारी अवश्य लिखें।
- फॉर्म में यह भी मेंशन करें कि KVP को एकल या ज्वॉइंट 'ए' या ज्वॉइंट 'बी' के लिए खरीदा जा रहा है।
- नाबालिग लाभार्थी के स्थिती में उसके अभिभावक का नाम फॉर्म में लिखें।
- फॉर्म जमा कर देने के बाद लाभार्थी का नाम, मेच्योरिटी राशि और मेच्योरिटी तिथि के साथ सर्टिफिकेट दे दिया जाता है।
Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi को और अच्छे से समझने के लिए यह वीडियो देखें..
अगर आपको Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें।