योजना

Sukanya Samridhi Yojana kya hai?: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन करें?

Janprahar Desk
12 May 2021 9:00 PM GMT
Sukanya Samridhi Yojana kya hai?: सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन करें?
x
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना के क्या-क्या लाभ है? सुकन्या योजना में कितने पैसे जमा करने पड़ते हैं? सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर क्या है? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़ें। 


हमारे देश में बेटियों को लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। ऐसे में हर कोई अपनी बेटी के लिए बहुत कुछ करना चाहता है और उनकी हर जरूरत को पूरा करना चाहता है। ऐसे में भारत सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाएं लाई गई है जिसके मदद से भारत की बेटियों को आगे बढ़ने में मदद दी जा सकेगी। ऐसे ही योजना है सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhhi Yojana)। इस योजना के तहत अब प्रति महीने केवल 250 का निवेश करने पर एक निर्दिष्ट समय के बाद आपकी बेटी को एक बड़ी रकम मिल सकता है। आखिर क्या है सुकन्या समृद्धि योजना 2021?

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए आगे पढ़ें। Sukanya Samridhi Yojana Full Details in Hindi आपको अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

भारत की बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक योजना है सुकन्या समृद्धि योजना। इस योजना के तहत माता पिता अपनी 10 साल की बेटी का बैंक खाता खुलवा सकते हैं जहां उन्हें केवल 250 रुपए की मामूली राशि से शुरू करते हुए एक बड़ी रकम जमा कर सकते हैं। लड़की के 21 साल के होने पर यह योजना mature होती है जिसके बाद इसका इस्तेमाल लड़की के पढ़ाई में किया जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना के क्या-क्या लाभ हैं?

  • इस योजना के सबसे अच्छी बात यह है कि आपको बेटी के 21 साल तक पैसे जमा करने की जरूरत नहीं है। केवल 15 साल के लिए पैसे जमा करने होते हैं जिसके बाद सरकार पैसे पर ब्याज जोड़कर बाद में आपको वापस करती है।
  • इसके अलावा मौजूदा समय में स्कीम के तहत 7.6 प्रतिशत ब्याज मिलता है।
  • इसके अलावा परिवार में दो लड़कियों के लिए यह स्कीम खाता खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने से कितना पैसा मिलेगा?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते में कम से कम 250 तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद बेटी के 21 साल होने पर ब्याज के दरों के मुताबिक पैसे दिए जाते हैं।

सुकन्या समृद्धि खाता को कैसे खोलें?

योजना के तहत लड़की के पिता को बच्ची के 10 साल की उम्र में सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलना होता है। यह खाता लड़की के पिता के नाम पर खोला जाता है। सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए अपने नजदीकी डाकघर या सरकारी बैंक में जाकर खाता खुलवाएं।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए क्या क्या दस्तावेज जरूरी है?
  • सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने का फॉर्म
  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • बच्ची के माता-पिता का पहचान पत्र
  • बच्चे के माता पिता के पते का प्रमाण पत्र
यहां दी गई जानकारी को ध्यान में रखें और सरकार द्वारा लड़कियों के की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए लांच किए गए सुकन्या समृद्धि योजना के फायदों का लाभ उठाएंI सुकन्या समृद्धि योजना पर जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
अन्य खबरें:
Next Story