Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi : स्वामित्व योजना क्या है? जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ

Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi: प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना (Pradhan Mantri Swamitva Yojana) सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके जरिए ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी भौतिक प्रतियां प्रॉपर्टी मालिकों को दी जाएंगी। इस योजना के तहत गांवों के लोगों की आवासीय संपत्ति के अभिलेख में पूरा रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत लोगों को आत्मनिर्भर और मददगार बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना से ग्रामीम इलाके के लोगों को अपने संपत्ति पर लोन लेने का अधिकार मिलेगा। आइए आपको डिटेल में बताते है Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi के बारे में।
स्वामित्व योजना क्या है? : Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi
आसान भाषा में कहे तो Pradhan Mantri Swamitva Yojana के जरिए गांव के लोगों को आवासीय (घर) जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा। गांवों में जमीन की पैमाइश के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी। Pradhan Mantri Swamitva Yojana का मकसद संपत्ति का रिकॉर्ड बनाना और उसका मालिकाना हक तय करना है।
इसके लिए गांवों में ड्रोन की मदद से संपत्ति की मैपिंग की जाएगी। इसके बाद गांव के लोगों को उस संपत्ति का मालिकाना हक के कागज दिए जाएंगे। इस योजना के अमल में आने से शहरों की तरह गांवों के लोग भी अपनी संपत्ति पर बैंकों से लोन ले सकेंगे।
स्वामित्व योजना को लेकर सरकार की प्लानिंग : Government planning regarding Swamitva Yojana
Pradhan Mantri Swamitva Yojana के अंतर्गत सरकार की प्लानिंग है कि आगामी 4 साल में यानी अप्रैल 2020 से मार्च 2024 तक पूरे देश के 6.2 लाख गांवों को कवर किया जाएगा। इससे एक ओर जहां सटीक भूमि रिकॉर्ड से संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने का अवसर प्राप्त होगा, वहीं वित्तीय तरलता को बढ़ावा मिलेगा।
ज्ञात हो कि हमारे देश की 60 प्रतिशत आबादी गांव में ही रहती है। जहां पर आज भी ज्यादातर ग्रामीणों के पास अपनी जमीन के मालिकाना हक के कागजात नहीं है। पुरानी व्यवस्था के चलते आज तक मालिकाना हक से जुड़े कागज कभी नहीं बन सके। इसीलिए सरकार Pradhan Mantri Swamitva Yojana के जरियव इस बड़ी कमी को दूर करना चाहती है।
यह भी जानें: What is Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana in Hindi? अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना फुल डिटेल इन हिंदी। WATCH VIDEO!
Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के फायदे : Benefits of Pradhan Mantri Swamitva Yojana
- इस योजना से गांव के लोगों को अपनी आवासीय जमीन का मालिकाना हक मिल जाएगा। आवासीय जमीन की डिजिटल कॉपी भी उन्हें दी जाएगी।
- इस योजना के जरिए ग्रामीण इलाकों में लोगों को आवासीय जमीन की सम्पत्ति का अधिकार मिल सकेगा।
- संपत्ति का रिकॉर्ड बन जाने के बाद संपत्ति के मालिकों से टैक्स की वसूली की जा सकेगी।
- टैक्स से जो वसूली होगी वह गांव के विकास के लिए खर्च की जाएगी।
- स्वामित्व योजना से सभी ग्राम समाज के काम ऑनलाइन हो जाएंगे। इससे संपत्ति में पारदर्शिता आ जायेगी।
- जमीन की पैमाइश में पारदर्शिता आएगी, भ्रष्टाचार कम होगा।
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जमीन का ब्यौरा मुहैया रहेगा। ई-पोर्टल लोगों को उनकी जमीन के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट भी देगा।
- गांव में जमीनों पर अवैध कब्जा से मुक्ति मिलेगी।
प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया : Online Application Process of Pradhan Mantri Swamitva Yojana
- सबसे पहले पीएम स्वामित्व योजना की सरकारी वेबसाइट https://egramswaraj.gov.in/ पर जाए।
- होम पेज खुलने के बाद न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- फॉर्म में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। पूरा फॉर्म ध्यानपूर्वक भरने के बाद सबमिट का बटन दबा दें।
- आपके रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई भी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा या ईमेल आईडी द्वारा मिल जाएगी।
Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi को और अच्छे से समझने के लिए यह वीडियो देखें..
अगर आपको Pradhan Mantri Swamitva Yojana in Hindi की जानकारी पसंद आई हो तो इसे अन्य लोगों तक शेयर जरूर करें।
अन्य योजनाएं
-
Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi : जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? कैसे लें इसका लाभ
-
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना: PM Kisan Maandhan Yojana kya hai? WATCH VIDEO!
-
रोजगार के लिए लोन कैसे ले? प्रधानमंत्री रोजगार योजना लोन कैसे मिलेगा? प्रधानमंत्री मुद्रा योजना Full Details
-
What is PMMVY?: Pradhan Mantri Matri Vandana Yojana Full Details in Hindi
-
प्रधानमंत्री जन आवास योजना 2020 in Hindi: अगर आप home loan की तलाश में हैं तो आगे पढ़े। WATCH VIDEO!