
Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Full Details in Hindi: आयुष्मान भारत क्या योजना है? WATCH VIDEO!

Coronavirus के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर बहुत चिंता कर रहे हैं। अब जैसा कि सभी जानते हैं कई तरह के health insurance policy उपलब्ध है, लेकिन फिर भी केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat Yojana) अर्थात PMJAY योजना लांच की गई है। इस योजना में सबसे पहली बात यह है कि आपको अपना नाम दाखिल करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपका नाम पहले से ही PMJAY के वेबसाइट पर आपको मिल सकता है। तो आइए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या आयुष्मान भारत के बारे में विस्तार से जाने।
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 5,00,000 रुपए की health insurance की एक योजना है जिसका खर्चा सिर्फ 50 रुपए है। इस सेवा में इस योजना में आपके पास कोई नगद राशि नहीं मिलती हैं बल्कि आपका अस्पताल में जो भी खर्च होता है उसे केंद्र सरकार के द्वारा भुगतान किया जाता है। PMJAY की वेबसाइट पर आप अपना नाम ढूंढ सकते हैं। वेबसाइट खोलते ही आपको पता चलेगा 12 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इस योजना का लाभ ले लिया है। साथ ही वेबसाइट पर आपको सरकारी अस्पतालों और कुछ प्राइवेट अस्पतालों की लिस्ट भी मिलेगी। यहां लगभग 21,000 अस्पतालों की लिस्ट है जिसमें आपके आपके नजदीकी अस्पताल भी अवश्य होंगे। सबसे पहले जान लेते हैं कि आयुष्मान भारत की पात्रता क्या है? Eligibility of Ayushman Bharat Yojana
आयुष्मान भारत की पात्रता क्या है? Eligibility of Ayushman Bharat Yojana
- pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर हमें eligibility यानी हम योजना के लिए पात्र हैं या नहीं यह देखना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर Am I eligible पर क्लिक करें।
- विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा।
- OTP डालने के बाद आप अपना नाम आयुष्मान भारत की सूची में ढूंढ सकते हैं। इसलिए कोई आवेदन की जरूरत नहीं है।
- इसके बाद वेबसाइट पर अपने address को सही तरह से भरें जिसके बाद आप अपना और अपने परिवार वालों का नाम आयुष्मान भारत की सूची में देख पाएंगे।
- घर के हर सदस्य को 5,00,000 का insurance इस योजना के तहत मिलता रहता है।
- यह सभी जानकारी आप SMS के द्वारा अपने मोबाइल पर भी ले सकते हैं। इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस भी नहीं है।
- अगर आपका नाम आयुष्मान भारत की सूची ना हो तो क्या करना चाहिए?
- अगर आपका नाम आयुष्मान भारत की सूची में नहीं है तो आप अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाइए और अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको एक सरकारी पहचान पत्र देना होगा।
इसके अलावा आप 14555 नंबर पर कॉल करके भी आप अपना नाम इस सूची में है या नहीं यह चेक कर सकते हैं। अगर आप बीमार हैं और कम से कम 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती हुए हैं तब ही आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ आपको किसी भी सरकारी अस्पताल से या निजी अस्पताल से मिल सकता है और इस कार्ड के इस्तेमाल से आप इस योजना का लाभ ले सकते हो।
Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana Full Details in video: