योजना

UP Free Laptop Yojna 2021 Registration Process: जानिए नियम-शर्ते और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका

Ankit Singh
15 Nov 2021 1:06 PM GMT
UP Free Laptop Yojna 2021 Registration Process: जानिए नियम-शर्ते और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
x
UP Free Laptop Yojna in Hindi: यहां जाने यूपी फ्री लैपटॉप योजना क्या है? (What is UP Free Laptop Scheme) और जाने UP Free Laptop Yojna 2021 के लिए कैसे आवेदन करें। (How to Apply for UP Free Laptop Yojana)

Up Free Laptop Yojana 2021: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के मेघावी छात्रों को प्रोत्सहित करने के लिए यूपी में फ्री लैपटॉप वितरण योजना (Up Free Laptop Yojana 2021) की शुरुआत गई है। राज्य के जितने भी छात्र जो 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण कर चुके है उन्हें पात्रता के हिसाब से लैपटॉप (Laptop) दिया जाएगा। लेकिन जिन छात्रों का पासिंग स्कोर 65 % होगा, उन्ही को Free Laptop Yojana का लाभ मिलेगा। इसके आलवा और भी कई नियम और शर्ते (Eligibility Criteria of Up Free Laptop Yojana) जो इस लेख में आपको बतएंगे।

सबसे पहले जान लीजिए कि UP Free Laptop Scheme के सुचारू रूप से संचालन करने के लिए राज्य सरकार ने 1800 करोड़ रुपए का बजट भी आवंटित किया है। जिन छात्रों ने 10वीं तथा 12वीं पास किया है अपना आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से UP Free Laptop Scheme 2021में कर सकते है।

UP Free Laptop Yojna 2021 के तहत राज्य भर में पॉलिटेक्निक तथा आईटी करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। अब सवाल आता है कि UP Free Laptop Yojna के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for UP Free Laptop Yojna) तो आज के लेख में आप हम आपको बतएंगे की UP Free Laptop Yojna Kya Hai? (What is UP Free Laptop Yojna 2021) और इसके नियम शर्ते क्या है? और कैसे आवेदन करें? (UP Free Laptop Yojna Online Process) तो आइए जानते है UP Free Laptop Yojna in Hindi

UP Free Laptop Yojana Kya Hai? | What is UP Free Laptop Yojna in Hindi

UP सारकर द्वारा शुरू की गई इस योजना का मकसद उन छात्रों को लैपटॉप वितरित करना है जो 65 प्रतिशत अंकों से पास हुए होंगे। निशुल्क रूप से छात्रों को यह लैपटॉप अच्छे भविष्य के लिए प्रदान किये जायेंगे। साथ ही आईटीआई और पॉलिटेक्निक कर रहे छात्राओं को भी इसका लाभ दिया जायेगा। UP Free Laptop Yojana के लिए 18 सौ करोड़ रूपए का बजट तैयार किया गया है। राज्य में 22 लाख से भी अधिक छात्र- छात्राओं को योजना का लाभ दिया जायेगा।

UP Free Laptop Scheme 2021 Highlights

योजना का नाम- उत्तर प्रदेश मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना

लाभार्थी- राज्य के सभी मेधावी छात्र एवं छात्राएं

उद्देश्य- राज्य भर में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाना

लैपटॉप- की कीमत- लगभग ₹15000

लैपटॉप का ब्रांड- Hp, Acer, Dell

UP Free Laptop Scheme Eligibility | यूपी मुफ्त लैपटॉप योजना 2021 की पात्रता

> यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए वही विद्यार्थी आवेदन कर सकते है उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी है।

> राज्य के 10th और 12th के छात्र-छात्राएं ही UP Free Laptop Yojna के लिए आवेदन कर सकते है।

> साथ ही ग्रेजुएशन कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी योजना के लिए पात्र है।

> 10th में 65% अंक हासिल करने वाले छात्रों को योजना का लाभ प्रदान किया जायेगा।

> 12th के विद्यार्थियों को 85% अंक लाने पर योजना का लाभ मिलेगा।

> योजना का लाभ ऐसे सभी छात्र छात्राओं को मिलेगा जिनके पास उत्तर प्रदेश का बोनाफाइड निवास प्रमाण पत्र होगा। बोनाफाइड निवास प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में आप आवेदन नहीं कर सकते हैं।

Documents for UP Free Laptop Scheme | यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए दस्तावेज

  1. विद्यार्थी का आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. 10th और 12th की मार्कशीट
  4. विधार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो
  5. मोबाइल नंबर
  6. परिवार का आय प्रमाण पत्र
  7. बैंक पासबुक विवरण
  8. बोनाफाइड निवास प्रमाण पत्र

How to Apply for UP Free Laptop Yojana | यूपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

Online Application Process for UP Free Laptop Scheme 2021

  • सबसे पहले आपको UP Free Laptop Scheme की वेबसाइट पर जाना होगा। http://upcmo.up.nic.in/
  • होम पेज ओपन हो जाने के बाद आपको UP Free Laptop Yojana का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा। जिसमें फ्री लैपटॉप योजना आवेदन फॉर्म होगा।
  • अब UP laptop scheme application form में आपको अपनी सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी।
  • सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करने है।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपके मोबाइल में रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त हो जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर को आप सुरक्षित रख लें क्योंकि इसी नंबर के बदौलत भविष्य में आपके पात्रता का पुष्टि होगी।

कब मिलेगा लैपटॉप?

सरकार द्वारा समय समय पर लैपटॉप वितरण का आयोजन करवाया जाएगा। जिसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी। जब छात्र का नंबर आएगा तो छात्र को लैपटॉप दे दिया जाएगा।

ये भी पढें-

LIC Jeevan Akshay Policy in Hindi : LIC का बेहद शानदार प्लान, एक बार निवेश कर जीवन भर पाएं पेंशन

Kisan Vikas Patra Yojana in Hindi : पोस्ट आफिस की इस स्कीम में 10 साल में ही पैसा होगा डबल

Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana in Hindi : जानिए PMSBY के फायदे और कैसे करें आवेदन

LIC Jeevan Anand Policy kya hai? : Jeevan Anand Policy Full Details in Hindi

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi : जानिए क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? कैसे लें इसका लाभ

Next Story