योजना

Beti Bachao Beti Padhao Yojana Full Details। सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें?

Janprahar Desk
8 April 2021 12:00 PM GMT
Beti Bachao Beti Padhao Yojana Full Details। सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें?
x
अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें? बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना क्या है? Beti Bachao Beti Padhao in Hindi। 


जहां नारियों का सम्मान किया जाता है वहां साक्षात देवता निवास करते हैं। इसी बात पर जोर देते हुए हमारे देश में बेटियों के हित में कई सारे काम किए जाते हैं। ऐसा ही एक योगदान हमारी भारत सरकार द्वारा किया गया है जिसे हम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao) के रूप में जानते हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का शुभारंभ 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा में किया गया था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अब केवल एक योजना नहीं है, यह लोगों की सोच को बदलने की एक पहल हैं। यह योजना लोगों की पिछड़ी सोच को बदलना चाहते हैं जो एक कठिन कार्य है। यह योजना बालिकाओं की सुरक्षा, भविष्य और शिक्षा के बारे में है। यह योजना इस बात का ध्यान रखता है कि माता-पिता पर आर्थिक रूप से ज्यादा दबाव ना बने और साथ ही लड़कियों के विकास का समर्थन करने के लिए भारत सरकार ने इस योजना की पेशकश की।

योजना के अनुसार माता-पिता को मासिक तौर पर बैंक में कुछ राशि जमा करनी होती हैं जिससे उन्हें भविष्य में अपनी बेटियों की कम उम्र में ही लाभ मिलेगा। चाहे वह शिक्षा के लिए उपयोग हो या उनके लिए विवाह के लिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के रूप में सरकार का इस तरह का महत्व पूर्ण कदम निश्चित रूप से भारत में महिलाओं की स्थिति में एक महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। अब बात करते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लक्ष्य के बारे में।

  • कन्या भ्रूहत्या को रोकना
  • कन्याओं की सुरक्षा का ध्यान रखना
  • महिलाओं की भागीदारी और शिक्षा सुनिश्चित करना

Sukanya Samridhi Yojana Full Details। सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना भी लॉन्च किया था जिसके तौर पर माता पिता अपनी बेटी के लिए बैंक में खाता खुलवा सकते हैं और इसमें थोड़े-थोड़े करके पैसे जमा कर सकते हैं। बैंक द्वारा इस रकम पर ब्याज दिया जाता है जो कि 7.6 फ़ीसदी तक होता है। खाता खोलने की 21 साल बाद या फिर बेटी के 18 साल होने पर यह खाता में mature होता है।@ऐसे में अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको इससे जुड़े दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं उसके बारे में।

Documents for Sukanya Samridhi Yojana

  • SSY खाता का form
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र (Identity proof)
  • माता-पिता का एड्रेस दो (Address Proof)
  • कार्य या माता-पिता का पहचान पत्र।

सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें? How to open Sukanya Samridhi Bank Account?

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आप अपने किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके लिए यहां बताई गई documents को लेकर आपको जाना होगा।

इस योजना के बारे में और विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए वीडियो पर नजर डालें:

अन्य खबरें:
Next Story