विदेश

Uganda: वाह ! 12 महिलाओं से शादी और 107 बच्चों का पिता, अब लिया बड़ा फैसला।

Sudarshan Kendre
27 Dec 2022 2:00 PM GMT
Uganda: Wow! Married to 12 women and father of 107 children, now took a big decision.
x

Uganda: Wow! Married to 12 women and father of 107 children, now took a big decision.

Uganda : आपने कई ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा, जिनकी दो पत्नियां, तीन पत्नियां होती हैं। लेकिन क्या होगा अगर किसी के १२ पत्निया और 102 बच्चे हों ? यकीन करना मुश्किल है,लेकिन ये खबर सच है। इस आदमी की 12 पत्नियां और 102 बच्चे हैं, उसने और बच्चे नहीं पैदा करने का फैसला किया है,क्योंकि वह पालन-पोषण का खर्च नहीं उठा सकता। क्या है पूरा मामला,आइए जानते है ।

युगांडा के एक व्यक्ति की 12 पत्नियां और 102 बच्चे होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है। उसका नाम मूसा हस्साया है,और वह युगांडा के बुगिसा का रहने वाला है। वह 67 साल का हैं और उन्होंने फैसला किया है कि वह और बच्चे पैदा नहीं करेंगे,क्योंकि वह इस बड़े परिवार का सारा खर्च वहन नहीं कर सकते। इसके लिए उन्होंने अपनी 12 पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियों का इस्तेमाल करने को कहा है।

संसाधन सीमित होने के कारण मैं और बच्चों की परवरिश नहीं कर सकता। इसलिए मैंने सभी गर्भवती पत्नियों को गर्भनिरोधक गोलियां लेने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने चार से ज्यादा बार शादी करने की इच्छा रखने वाले पुरुषों को भी ऐसा न करने की सलाह दी है। मुसा के 568 पोते-पोतियां हैं, जो सभी 12 कमरों के घर में एक साथ रहते हैं।

मूसा की पहली शादी 1971 में हुई थी। इस समय उनकी पहली पत्नी हनीफा ने एक बेटी को जन्म दिया। मूसा का कहना है,कि उस वक्त मेरे पास पैसे थे इसलिए मैंने परिवार बढ़ाने का फैसला किया। लेकिन अब बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण के लिए पैसे नहीं हैं,तो मूसा ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। लेकिन,सरकार मदत करने से मना कर दिया। मूसा ने आगे कहा की, वो अपने सभी पोते-पोतियां को नाम से नहीं जनता है।

Sudarshan Kendre

Sudarshan Kendre

    Next Story