
चीन: चीन में कोरोना वायरस ने पिछले कई दिनों से काफी लोगोंकी जान ले चूका है।दुनिया के हर १ देश में कोरोना वायरस का दर फैला हुवा है। हर देश के विदेश मंत्री अपने लोगोंको चीन से वापिस लाने में लगे हुवे है, और कई देशोंके नागरिक वापिस भी आ चुकी है। भारत के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि चीन के वुहान से स्वदेश लाए गए सभी ६४५ लोग नोवेल कोरोना वायरस (Novel Corona Virus) से संक्रमण से मुक्त पाए गए हैं। इसके अलावा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की प्रयोगशालाओं में भेजे गए ५१० नमूने भी नेगेटिव पाए गए। अब तक देश में केवल ३ लोग ही इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनकी हालत स्थिर है। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि अब तक १२६५ उड़ानों से आए १३८७५० यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
देश के ३२ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ६५५८ लोगों की सघन जांच की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय द्वारा आज चौथी संयुक्त अनुश्रवण बैठक में इस वायरस की रोकथाम के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। देश में इस वायरस की रोकथाम के लिए केंद्रीय मंत्रालयों के साथ राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों के विभाग समन्वय बनाए हुए हैं।