
अब इस देश की महिलाएं रख सकेंगी एक से अधिक पति! सरकार के प्रस्ताव पर बवाल शुरू

दुनिया के सबसे प्रोग्रेसिव संविधानों में से एक दक्षिण अफ्रीका ने एक ऐसे प्रस्ताव को रखा है जिसके बाद से वहां के रूढ़िवादी पुरुषों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। दरअसल नए प्रस्ताव के अनुसार अब इस देश की महिलाएं भी एक से ज्यादा पुरुष रख सकती है। इस प्रस्ताव के बाद से वहां पर बवाल मचने लगा है।
इस देश में पहले से ही पुरुषों को एक से अधिक शादी करने का अधिकार मिला हुआ है। इसी समानता को बरकरार रखने के चलते सरकार में महिलाओं को एक से अधिक पुरुष रखने का प्रस्ताव रखा तो विरोध होना शुरू हो गया।
इस प्रस्ताव को लेकर टीवी की लोकप्रिय हस्ती मूसा मसेलेकु ने कहा है कि इस कानून के आ जाने के बाद से दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति खत्म हो जाएगी। हालांकि मूसा की खुद चार बीवियां है। मूसा का कहना है कि पुरुषों के लिए महिलाएं लोबोला नहीं दे पाएंगी। बता दें कि अफ्रीकी कल्चर में लोबोला दुल्हन की कीमत को कहा जाता है जो मर्दों द्वारा शादी के वक्त दी जाती है।
मूसा का तर्क है कि पुरुष बहुत ईर्ष्यालु प्रवित्ति के होते है। महिलाओं का एक से अधिक विवाह वो बरदास्त नहीं कर पाएंगे। पुरुष एक प्रचलित प्रथा के तहत एक से अधिक शादियां करते है। अगर ऐसा महिलाएं करने लगी तो समाज में भिखराओं की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
यह भी पढ़ें: एक किस के चलते ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक को देना पड़ गया इस्तीफा, निजी तस्वीरें हुई थी वायरल
मूसा मसेलेकु की तरह ही वहां के कई हस्तियों न कानून को विरोधाभासी बताया है। सभी का तर्क है कि इस तरह के कानून के लिए हमारा देश अभी तैयार नहीं है।
फिलहाल में इस प्रस्ताव को अभी ग्रीन पेपर में शामिल करने की बात कही गई है। यह कानून गृह विभाग द्वारा दिया गया है। बता दे कि दक्षिण अफ्रीका के पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में इस कानून का मान्यता मिली हुई है। वहां की महिलाओं में एक से अधिक पुरुषों के साथ शादी करने का चलन पहले से ही है।
अन्य खबरें
-
सालों पहले महिला ने डॉल्फिन ने रचाई थी शादी, अब उसकी मौत के बाद से जी रही विधवा की जिंदगी
-
वैज्ञानिक बना रहे यूनिवर्सल वैक्सीन, कोरोना फैमिली के सभी वैरिएंट का करेगी खात्मा, चूहों पर हुआ ट्रायल
-
जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने फिर से दान किए इतने करोड़ रुपये, बना चुकी है वर्ल्ड रिकॉर्ड
-
कौन हैं इजराइल के नए प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट? जिन्होंने 12 साल बाद खत्म किया नेतन्याहू का शासन
-
इस जगह परप सिर्फ 10 रुपये किराया देकर मिलती हैं युवा लड़किया, आपको यह शर्त पूरी करनी होंगी