
Marital Affair: इंडोनेशिया में सेक्स पर एक नया कानून; पर्यटन उद्योग खतरे में है

Marital Affair: A new law on sex in Indonesia; Tourism industry is in danger
इंडोनेशियाई सरकार ने सेक्स पर एक कानून पेश किया है। इसलिए पूरी दुनिया की निगाहें इंडोनेशिया पर हैं। हालांकि, इतना तय है,कि इसका असर इंडोनेशिया के टूरिस्ट इंडस्ट्री पर पड़ेगा। फिलहाल पर्यटक इंडोनेशिया जाने की हिम्मत नहीं कर रहे है। वहां का पर्यटन उद्योग भी डरा हुआ है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंडोनेशियाई सरकार ने कानून द्वारा विवाहेतर संबंधों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अगर आप शादीशुदा हैं तो बाहर सेक्स करना मना है।
इंडोनेशिया के कानून की तुलना औपनिवेशिक युग से की गई है। पर्यटन से जुड़े लोग देश के बाहर से आने वाले पर्यटकों को लेकर चिंतित हैं। अगर पर्यटक नहीं आएंगे तो उनको रोजी-रोटी नहीं मिलिगे। बहुत सारे लोग बेकार हो सकते है। यह भी कहा जा रहा है,कि सरकार के इस नए कानून से पर्यटक और निवेशक इंडोनेशिया से मुंह मोड़ लेंगे। इससे देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। देश के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने इस सप्ताह की शुरुआत में कोड को मंजूरी दी थी।
इस कानून का उल्लंघन करने पर एक साल की कैद या भारी जुर्माना हो सकता है। यह कानून अविवाहित जोड़ों को एक साथ रहने से रोकता है। इंडोनेशिया में इन नियमों का कार्यान्वयन चल रहा है। कहीं मिले तो होटलों पर भी छापेमारी की जाएगी।
