विदेश

ऐतिहासिक स्थल पर कपल बना रहे थे संबंध, कुछ लोगों ने बना लिया वीडियो, फिर पुलिस ने भी किया ऐसा

Ankit Singh
29 Oct 2021 6:44 AM GMT
ऐतिहासिक स्थल पर कपल बना रहे थे संबंध, कुछ लोगों ने बना लिया वीडियो, फिर पुलिस ने भी किया ऐसा
x
थाईलैंड के चियांग माई प्रांत में एक कपल ऐतिहासिक स्थल पर जिस्मानी संबंध बना रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके इस घटना का वीडियो बना लिया। उनके बाद पुलिस ने कुछ ऐसा किया जिससे आप भी हैरान रह जाएंगे।

थाईलैंड (Thailand) के चियांग माई (Chiang Mai) प्रांत से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक कपल ऐतिहासिल स्थल में शारीरिक संबंध बना रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों को उस कपल का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस कपल पर आरोप लगाया है कि यह लोग थाईलैंड के ऐतिहासिक स्मारक पर यौन संबंध बना रहे थे। पुलिस के अनुसार जब ये कपल यौन संबंध बना रहे थे तभी कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वायरल हो गया है जिसके बाद 22 अक्टूबर 2021 को यह पुलिस की नजरों में आया।

इसके बाद पुलिस ने कपल की तलाश करते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने ऐतिहासिक स्थल पर यौन संबंध बनाने की बात कबूल कर ली है। दोनों कपल्स ने पुलिस को बताया कि वह जानबूझ कर ऐसा नहीं करना चाहते है। जोश में आकर उन्होंने पब्लिक प्लेस पर यौन संबंध बना लिया।

गिरफ्तार किए गए कपल में महिला का नाम सिरीरानी है और वह 42 वर्ष की है। जबकि प्रेमी का नाम चालरम है और वह 48 वर्ष का है। दोनों ही कपल अलग-अलग शहरों के है। वह इस ऐतिहासिक स्थल में घूमने आए थे, इस दौरान दोनों में यौन संबंध बन गए।

गिरफ्तार किए गए जोड़े ने कहा, 'यह सब कुछ अचानक हो गया। हमारा इरादा किसी ऐतिहासिक स्थल के अनादर का बिल्कुल भी नहीं था। दोनों ने अपनी इस करतूत के लिए चियांग माई के लोगों से माफी मांगी है और वादा किया है कि वह आगे से ऐसी गलती कभी नहीं करेंगे।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसलिए उन्हें वार्निंग दिकर छोड़ दिया गया है, पुलिस ने कहा है कि अब वह ऐतिहासिक स्थल और सूनसान इलाके में ज्यादा गस्त लगाएगी, ताकि ऐसी करतूत देखने को न मिले।

ये भी पढें-

Miss Universe Maria Thattil ने जब पढ़े पुरुषों के ग्रुप चैट के अश्लील मैसेज, हुआ कुछ यूं...

अब इस देश की महिलाएं रख सकेंगी एक से अधिक पति! सरकार के प्रस्ताव पर बवाल शुरू

सालों पहले महिला ने डॉल्फिन ने रचाई थी शादी, अब उसकी मौत के बाद से जी रही विधवा की जिंदगी

Ankit Singh

Ankit Singh

    Next Story