सफर

Without Visa Trivial: बिना वीजा के हम..... इन ८ देशों की सैर कर सकते है ?

Sudarshan Kendre
29 Jan 2023 5:00 AM GMT
Without Visa Trivial: Without Visa We...... Can I visit these 8 countries?
x

Without Visa Trivial: Without Visa We...... Can I visit these 8 countries?

हमें बाहरी देशो की यात्रा करने की लिए सबसे पहले वीजा जरुरत पड़ती है,लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश है,जो यात्रियों को बिना वीजा घूमने की इजाजत देते है। आज हम आपको बताने वाले है,उन देशो के बारे में.... तो आई जानते है,की इस लिस्ट में कोन-कोन से देशो के नाम शामिल है।

१. भूटान: अगर आप भूटान जाने की योजना बना रहे हैं,तो आपको सिर्फ वोटर आईडी कार्ड की जरूरत है। साथ ही बच्चों को अपने जन्म प्रमाण पत्र या शैक्षिक स्कूल आईडी कार्ड (आधार कार्ड) की आवश्यकता होगी।

२. फिजी: फिजी में आप बिना वीजा के १२० दिनों तक रह सकते हैं। फिजी अपने सुंदर दृश्यों, प्रवाल दिवार, तलाब और मैत्रीपूर्ण लोगों के लिए जाना जाता है।

३. ओशिनिया: आप बिना वीजा के भी ओशिनिया जा सकते हैं। ओशिनिया में आप मार्शल आइलैंड्स, कुक आइलैंड्स, फिजी, समोआ, नीयू, वानुअतु, माइक्रोनेशिया और पलाऊ आइलैंड जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

४. जमैका: अगर आपके पास भारतीय पासपोर्ट है,तो आप बिना वीजा के जमैका जा सकते हैं। जमैका में वर्षावन, पहाड़ और समुद्र तट हैं।

५. इंडोनेशिया: अगर आप पर्यटन के सिलसिले में इंडोनेशिया जाने की योजना बना रहे हैं,तो आप यहां बिना वीजा के जा सकते हैं। लेकिन, अगर आप यहां लंबे समय तक रहना चाहते हैं,तो आपको वीजा की जरूरत पड़ सकती है।

६. मॉरीशस: मॉरीशस में आप बिना वीजा के अधिकतम ९० दिनों तक रह सकते हैं।

७. नेपाल: नेपाल की एडवाइजरी के मुताबिक भारतीयों को सिर्फ भारतीय नागरिकता साबित करने वाले दस्तावेजों की जरूरत है। इसके लिए वे वोटर आईडी कार्ड या आधार कार्ड दिखा सकते हैं।

८. बारबाडोस: प्रकृति की गोद में बसा बारबाडोस एक खूबसूरत देश है। जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में कैरेबियन द्वीप पर स्थित है। आप भारतीय पासपोर्ट के साथ बिना वीजा के यहां की यात्रा कर सकते हैं।

Sudarshan Kendre

Sudarshan Kendre

    Next Story