
Tourist Places in UP in Hindi : इन जगहों पर देखिए उत्तर प्रदेश की असली खूबसूरती | Uttar Pradesh Tourist Places

UP Tourist Places in Hindi: भारत देश के केंद्र में स्थित उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यह रहय अन्य 9 राज्यों से घिरा हुआ है, ब्रिटिश शासनकाल के दौरान इसे यूनाइटेड प्रोवेंस के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इस राज्य को उत्तर प्रदेश के नाम से पहचान मिली। पर्यटन (UP Tourism in Hindi) के लिहाज से भी UP खूबसूरत और अनोखा राज्य है।
यह भारत देश का एक धार्मिक और सुंदर राज्य है। यह राज्य अपने ऐतिहासिक (Historic Places in UP) और धार्मिक स्थलों के मशहूर है। Uttar Pradesh को पवित्र राज्य का दर्जा प्राप्त है। उत्तर प्रदेश अपनी प्राचीन संस्कृति, परंपरा और पुराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है। यह राज्य वाकई अद्भुत है, इसलिए पर्यटक यहां की विरासत को देखने के लिए खिंचे चले आते है।
अगर आप कहीं घूमने की योजना बना रहे है तो Uttar Pradesh ki Yatra पर निकल जाए। अगर आपको UP Me Ghumne Wali Jagah समझ में नहीं आ रही है तो लेख को अंत तक पढें। हम आपको उत्तर प्रदेश की कुछ खास जगहों (Tourist Places in UP in Hindi) के बारे में बता रहे है, जहां आप वैकेशन प्लान कर सकते है। तो आइए जानते है UP Tourist Places in Hindi
Famous Tourist places in Uttar Pradesh in Hindi | UP Me Ghumne ki Jagah
Lucknow (लखनऊ)
उत्तर प्रदेश घूमने जाए और लखनऊ भ्रमण पर न जाए तो यात्रा व्यर्थ है। लखनऊ (Lucknow) को तहजीबों का शहर कहा जाता है। यहां पर आपको गंगा जमुना तहजीब का अनूठा संगम देखने को मिल जाएगा। यह शहर अपनी प्राचीन विरासत और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। लखनऊ उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी होने के साथ ही बड़ा शहर भी है।
नवाबों का शहर कहा जाने वाला लखनऊ अपनी तहजीव के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस शहर में आपको जायकेदार व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। खासकर यहां का नॉनवेज विश्व प्रख्यात है।
Prayag Raj (प्रयागराज)
गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर बसा इलाहाबाद एक प्राचीन नगर है। यह शहर भारत का सबसे धार्मिक और पवित्र शहरों में से एक है। जिसे अब प्रयागराज नाम से जाना जाता है। प्रयागराज अपने इतिहास और कई पौराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है। प्रयागराज को देवों की भूमि भी कहा जाता है।
यहां पर संगम किनारे डूबते हुए सूरज को देखने का नाजरा बहुत ही मनोरम होता है। दुनिया के सबसे बढ़े कुंभ मेले का आयोजन इसी शहर में किया जाता है। यहां पर मुगलकाल के कई ऐतिहासिल स्थल भी मौजूद है, जो आपके यात्रा को और रोमांचक बना देंगे।
Famous Places in Uttar Pradesh in Hindi
Taj Mahal (ताजमहल)
ताजमहल तो अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रख्यात है। यह मुगलकालीन कला का एक अद्भुत नमूना है। इस गौरवशाली स्मारक को एक खूबसूरत प्रेम का प्रतिक माना जाता है। मुगल बादशाह शहजान ने अपनी प्यारी पत्नी मुमताज की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। इसमें उपयोग किये गए संगमर्मर को अलग अलग देशों से मंगवाया गया था। आगरा आने वाले प्रत्येक पर्यटक सबसे पहले ताजमहल की खूबसूरती को देखना पसंद करते हैं।
इसके आलवा अगर शहर में आगरा का किला भी है। यह ताजमहल से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। इस महान किले का निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने 1573 में किया था। किले का सरंचना लाल बलुआ पत्थर से किया गया है जिसके कारन इसे लाल किला कहा जाता है।
Varansi (वाराणसी)
काशी नगरी बनारस को दुनिया का सबसे पुराना नगर माना जाता है। वाराणसी हिंदुओं का धर्मिक शहर है, इसलिए इसकी मान्यता बहुत है अगर आप यहां आते हैं तो यहां के घाटों को देखना न भूलें। प्रयाग घाट, अस्सी घाट और मणिकर्णिंका घाट ऐसे हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए। हर शाम को होने वाली गंगा आरती को देखना तो बिल्कुल भी न भूलें।
वाराणसी शहर का गलियारों का शहर और मंदिरों का शहर (City of Temple) भी कहा जाता है। यह शहर अपनी अनूठी संस्कृति के लिए विश्व प्रख्यात है।
Dudhwa National Park (दुधवा नैशनल पार्क)
दुधवा नेशनल पार्क भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के तराई में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। अगर आप हर तरफ हरियाली और वन्यजीवों की मस्तियां देखने के शौकीन हैं, तो आपको दुधवा नैशनल पार्क आना चाहिए। जंगली जानवरों के अलावा यहां आपको यूरेशियन मरून ओरियोल, यूरेशियन गॉशहॉक और रेड हेडेड वल्चर्स जैसे खूबसूरत पक्षी भी नजर आ सकते हैं। नवंबर से दुधवा के जंगल आम लोगों के लिए खोल दिए जाते हैं।
दुधवा नेशनल पार्क यहां पाए जाने वाले ख़ास जानवरों जैसे दलदली हिरण, भौंकने वाले हिरण, सांभर हिरण, रैल, सियार, हॉग हिरण,आलसी भालू, जंगली बिल्ली, मछली पकड़ने वाली बिल्ली के लिए फेमस है। बता दें दुधवा नेशनल पार्क बारसिंह का गढ़ है, यहाँ पर दुनिया में पाए जाने वाले लगभग आधे बारासिंघा मौजूद हैं।
ये भी जानें-
भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi
पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां
दादरा और नगर हवेली के बारे में रोचक जानकारी
