सफर

Tourist Places in Maharashtra in Hindi: घूमने के लिए परफेक्ट हैं महाराष्ट्र की ये 5 जगहें

Ankit Singh
28 Oct 2021 11:10 AM GMT
Tourist Places in Maharashtra in Hindi: घूमने के लिए परफेक्ट हैं महाराष्ट्र की ये 5 जगहें
x
भारत के दक्षिण मध्य में स्थित महाराष्ट्र (Maharashtra) भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है जो पर्यटकों को खास आकर्षित करता है। आज आपको महाराष्ट्र के 5 ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Maharashtra Paryatan Sthal) के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। तो आइए जानते है Tourist Places of Maharashtra in Hindi

Places To Visit in Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र (Maharastra) भारत का एक प्रमुख राज्य है जिसको गेटवे ऑफ द हार्ट ऑफ इंडिया (Gateway of the Heart of India) भी कहा जाता है। महाराष्ट्र अरब सागर और पश्चिम घाट के लिए देशभर में लोकप्रिय है। साथ ही महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, लोनावला और नागपुर जैसे कई खूबसूरत शहर हैं, जो राज्य की खूबसूरती में चार चांद लगा जाते हैं। महाराष्ट्र में ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जो अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में जाने जाते है। तो अगर आप भी महाराष्ट्र (Maharastra) घूमने का प्लान बना रहे है तो इस लेख में हम आपको महाराष्ट्र की 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे है जहां आप यात्रा करके अपने ट्रिप को रोमांचक बना सकते है। तो आइए जानते है Best Tourist Places in Maharashtra in Hindi

Maharashtra Paryatan Sthal Lonavala | लोनावाला


लोनावाला महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। लोनावला अपने झील, झरने और पहाड़ के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर साल पर्यटकों और ट्रैकर्स का तांता लगा रहता है। लोनावाला और मुंबई के करीब स्थित है, लोनावाला सह्याद्री पहाड़ियों का एक हिस्सा है जो पर्यटकों को प्रकृति का आकर्षक और मनमोहक अनुभव प्रदान करता है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग होती रहती है। अगर आप लोनावना घूमने का प्लान कर रहे है तो रास्ते में पड़ने वाले खंडाला की यात्रा भी जरूर करें।

Maharashtra Hill Station Lavasa | लवासा


इस जगह पर आने के बाद आपको इटालियन शहर की संस्कृति का अनुभव होगा क्योंकि यह शहर एक सुंदर परियोजना है जो इटालियन शहर पोर्टोफिनो पर आधारित है। लवासा भारत के नए हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर आपको प्रकृति की सुंदरता के साथ ही बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल जाएगा। लवासा 7 पहाड़ियों में फैला हुआ है जो 25000 एकड़ के क्षेत्र को कवर करता है।

Maharashtra Hill Station Panchgani | पंचगनी


पंचगनी भी महाराष्ट्र का एक प्रमुख हिल स्टेशन है। इस जगह का इस्तेमाल ब्रिटिश काल में ग्रीष्मकालीन रिसॉर्ट के रूप में उपयोग किया जाता था। यह महाराष्ट्र के सबसे ठंडे पर्यटन स्थलों में से एक है। सह्याद्री पर्वत की पांच पहाड़ियों की वजह से महाराष्ट्र के इस पर्यटन स्थल का नाम पंचगनी पड़ा है। पहाड़ों की ऊंचाई से आप प्रकृति के सुंदर नजारों की झलक देख सकते है। तो अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बनाये तो साथ में गर्म कपड़े जरूर रख लें।

Maharashtra Me Ghumi Wali Jagha Pune | पुणे


पुणे का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा। अपने नाम के मुताबिक यह शहर भी पर्यटन के लिहाज से बहुत ही सुंदर है। पुणे ऐसा शहर है जो यहां आने वाले पर्यटकों को अपने पर्यटन स्थलों से प्रसन्न कर देता है उनको पूरी तरह रोमांचित कर देता है। यह महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर और प्रमुख पर्यटन स्थल है। पुणे शहर अपने ऐतिहासिक किलों, साफ समुद्र तटों, पिकनिक स्पॉट और झरनों की वजह से काफी लोकप्रिय है।

Tadoba National Park | ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान


ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में स्थित है। यह स्थान वन्यजीवों और प्रकृति प्रेमियों किये वीकेंड पर जाने के लिए एक आदर्श पर्यटन स्थल है। इस क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती है। यहां राष्ट्रीय उद्यान संरक्षित टाइगर रिजर्व में से एक है। यहां पर आपको बाघ की कई प्रजाति देखने को मिल जाएगा।

ये भी पढें-

Ladakh (लद्दाख) के बारे में रोचक जानकारी

दमन और दीव(DAMAN AND DIU) के बारे में रोचक जानकारी

दादरा और नगर हवेली के बारे में रोचक जानकारी

लक्षद्वीप (Lakshadweep) के बारे में रोचक जानकारी

पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां

Next Story