
Rishikesh Tourist Places in Hindi : ऋषिकेश में घूमने की 5 जगह | Top 5 Tourist Place in Rishikesh

Rishikesh Tourist Places in Hindi: उत्तराखंड के हिमालय की तलहटी में स्थित ऋषिकेश (Rishikesh) एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। गंगा शहर ऋषिकेश से होकर ही बहती है, जिस कारण यह शहर हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। इसके आलवा ऋषिकेश एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। पहाड़ों के बीचों बीच बसा ये स्थल एडवेंचर ट्रिप के लिए आदर्श जगह है।
अगर आप कम बजट में एक बढ़िया ट्रिप का प्लान बनाना चाहते है तो ऋषिकेश (Rishikesh) एक बढ़िया जगह है जो आपका मन मोह लेगा। ऋषिकेश में ऐसी कई पर्यटन स्थल हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं। तो आइए आपको बताते है ऋषिकेश में घूमने की 5 जगह (Top 5 Tourist Place in Rishikesh)
Rishikesh Tourist Places in Hindi | Top 5 Tourist Place in Rishikesh
जंपिन हाइट्स, ऋषिकेश : Jumpin Heights, Rishikesh in Hindi
अगर आपका मन कुछ थ्रिलिंग और मजेदार करने का कर रहा है, तो आपको ऋषिकेश के फेमस जंपिन हाइट्स जाना चाहिए, जो 83 मीटर की ऊंचाई के साथ भारत का सबसे ऊंचा बंजी जम्पिंग प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा आप यहां पर फ्लाइंग फॉक्स और जाइंट स्विंग का लुत्फ भी उठा सकते है। अपने यात्रा को रोमांचक बनाने के लिए जंपिन हाइट्स जरूर जाएं। सबसे खास बात यह आपके बजट में होगा।
नीर गढ़ झरना, ऋषिकेश : Neer Garh Waterfall in Rishikesh
अगर आप एक प्रकृति प्रेमी है तो ऋषिकेश का नीर गढ़ झरना आपका मन मोह लेगा, नीरगढ़ ठंडे पानी की एक सकरी धारा है, जंगल के बीच एक चट्टानी इलाकों में बहती है। यहां तक पहुंचने के लिए जंगल से होते हुए पैदल एक किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस जगह पर आने के बाद आपको प्रकृति का मनमोहक दृश्य देखने को मिलेगा। नीर गढ़ झरने के आसपास वनस्पतियों और जीवों की कई समृद्ध विविधता भी देखी जा सकती है।
शिवपुरी, ऋषिकेश : Shivpuri, Rishikesh in Hindi
ऋषिकेश से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, शिवपुरी शहर गंगा नदी के तट पर स्थित है। हाल के वर्षों में ये स्थान वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स-खासकर व्हाइटवाटर राफ्टिंग, जंगल की सैर, और जंगल ट्रेकिंग के लिए प्रसिद्ध हो गया है। शिवपुरी ऋषिकेश की सबसे रोमांचक जगहों में से एक है। शिवपुरी वैसे अपने रिवर राफ्टिंग एक्टिविटी के साथ-साथ आसपास के घने जंगलों और पहाड़ी दृश्यों के लिए भी प्रसिद्ध है। ऋषिकेश जाए तो शिवपुरी में रिवर राफ्टिंग करके जरूर जाएं।
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश : Triveni Ghat Rishikesh
यह ऋषिकेश का वो स्थान है, जहां पर गंगा, यमुना और सरस्वती तीनों नदियों का संगम है। ऋषिकेश के जिस स्थान पर इन तीनों नदियों का मिलन होता है, उस स्थान को त्रिवेणी घाट कहा जाता है। त्रिवेणी घाट पर हर सुबह लोगों को स्नान करते हुए देखा जा सकता है। सूर्यास्त के समय यहां की होने वाली आरती देखने लायक होती है, जिसमें लोगों की काफी भीड़ शामिल होती है। यहां आने के बाद मन को शांति का एहसास होता है।
लक्ष्मण झूला, ऋषिकेश : Lakshman Jhula in Rishikesh
लक्ष्मण झूला उत्तराखंड में ऋषिकेश शहर से 5 किमी की दूरी पर स्थित गंगा नदी पर एक पुल है। लक्ष्मण झूला पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के छोटे भाई भगवान लक्ष्मण ने इसी स्थान पर गंगा नदी पार की थी। आसपास के क्षेत्र में भव्य मंदिर और प्रसिद्ध बाजार हैं, और पूरा क्षेत्र अब पूरे ऋषिकेश में एक विशेष रूप से प्रसिद्ध आकर्षण है। पूरे ऋषिकेश में घूमने वाली सबसे प्रसिद्ध जगह लक्ष्मण झूला ही है।
ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय : Best time to visit Rishikesh in Hindi
ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी से मई के बीच का है। मार्च के पहले सप्ताह में ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। सफेद पानी राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश जाने का एक और अच्छा समय सितंबर से नवंबर तक है।
ऋषिकेश कैसे पहुंचे : How to Reach Rishikesh in Hindi
- ऋषिकेश का सबसे पास एअरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट हैम यहाँ दिल्ली, लखनऊ से डायरेक्ट फ्लाइट होती है। इस एअरपोर्ट से ऋषिकेश के लिए टैक्सी, बस आसानी से मिल जाती है।
- ऋषिकेश जाने के लिए, हरिद्वार, देहरादून, दिल्ली से बहुत सी बस चलती है, जो हर तरह की होती है।
- ऋषिकेश का करीबी रेलवे स्टेशन हरिद्वार है, जहाँ से देश के हर कोने से ट्रेन जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें-
मौत का सफर तय करने के बराबर इन ब्रिजों पर जाना
क्या आप Ola Cab से यात्रा करते है? तो ये खबर जरूर पढ़ें
भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi