सफर

धरती पर देखना चाहते है स्वर्ग जैसी सुंदरता तो तुरंत बना लें गोवा का प्लान, यहां जानिए Goa Tourism Places in Hindi

Ankit Singh
12 Nov 2021 10:47 AM GMT
धरती पर देखना चाहते है स्वर्ग जैसी सुंदरता तो तुरंत बना लें गोवा का प्लान, यहां जानिए Goa Tourism Places in Hindi
x
Tourist Spot in Goa: पर्यटन (Goa Tourism in Hindi) के लिहाज से गोवा किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आज आपको गोवा के 5 ऐसे पर्यटन स्थलों (Goa ke Paryatan Sthal) के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। तो आइए जानते है Goa Tourism places in Hindi

places to visit in Goa in Hindi: समुद्र तटों पर चमचमाती सुनहरी रेत, आकाश को छूते हुए ताड़ के पेड़ और एक सुकून भरा वातावरण। ऐसे दृश्य के अनुभूति से मन तृप्त हो जाता है, तो अगर ऐसी जगह पर घूमने का प्लान बनाया जाए तो आप और भी रोमांचित हो जाएंगे। अगर आप किसी ऐसी ही जगह की तलाश में जहां पर आप फुरसत के कुछ पल बिताना चाहते है तो गोवा (Goa) भ्रमण पर जाना कैसे भूल सकते है। अगर आप काम करते करते थक चुके है तो गोवा की सुंदरता और शांति आपको फिर से तरोताजा कर देगी। गोवा को समुंद्र तटों का स्वर्ग भी कहा जाता है।

निस्संदेह गोवा में सबसे अच्छे समुद्र तट और आकर्षण हैं जो विदेशी और भारतीय पर्यटकों को चुम्बक की तरह आकर्षित करते हैं। इस जगह में पश्चिमी और पारंपरिक संस्कृति का भी अजीब मिश्रण है। गोवा में ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट्स (Tourist Spots in Goa) है, जहां पर जाने के बाद आपको जन्नत का एहसास होगा। Goa Me Ghumne Wali Jagah जानने के लिए लेख को पूरा पढें। हम आपको Best Places to Visit in Goa के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते है Tourist Places in Goa in Hindi

Goa Tourism Places in Hindi | Best Place to Visit in Goa | Tourist Place in Goa in Hindi | Goa ke Paryatan Sthal | Goa Me Gumne ki Jagah

Vasco Da Gama (वास्को डी गामा)

1543 में पुर्तगालियों द्वारा स्थापित, वास्को डी गामा गोवा में एक महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित हुआ है। गोवा के इस सबसे बड़े शहर का नाम प्रसिद्ध पुर्तगाली खोजकर्ता वास्को डी गामा के नाम पर रखा गया है। गोवा की संस्कृति और जीवन शैली को समझने के लिए, आपको इस शहर की यात्रा करने की आवश्यकता है। यहां कुछ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं। जहां आप घूमने जा सकते है।


वास्को डी गामा में घूमने वाली जगह -

  • बोगमालो बीच
  • वेलसाओ बीच
  • मोरमुगाओ पोर्ट
  • पायलट प्वाइंट
  • गोवा कयाकिंग-डे टूर
  • जैपनीज गार्डेन
  • जुआरी नदी
  • नौसेना उड्डयन संग्रहालय

Calangute (कलंगुट)

गोवा के उत्तर में स्थित कलंगुट, आपकी थकी हुई आत्मा को फिर से तरोताजा करने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन है। कलंगुट समुद्र तट, जो पहले हिप्पी की प्रमुख उपस्थिति का गवाह था, भूमि की शानदार सुंदरता का आनंद लेने के लिए यह आपको आकर्षित करता है। इसकी खूबसूरती ऐसी है कि प्रकृति प्रेमी इसे धरती का स्वर्ग मानते हैं। यहां पर कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं जहां पर आप यात्रा के दैरान जा सकते है।


कलंगुट में घूमने वाली जगह

  • कलंगुट बीच
  • बागा बीच
  • से कैथेड्रल
  • अगुआडा किला
  • सेंट एलेक्स चर्च
  • औषधीय स्प्रिंग्स
  • बागा रिट्रीट हाउस

Mapusa (मापुसा)

अगर समुद्र तट आपको अपनी ओर आकर्षित करती है तो मापुसा बहुत पसंद आएगा। यह गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों के करीब है। मापुसा में प्रत्येक शुक्रवार को लगने वाला साप्ताहिक बाजार प्रसिद्ध है क्योंकि आप यहां बेचे जाने वाले उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला देख सकते हैं। मापुसा में कुछ टॉप के पर्यटन स्थल भी है जहां पर आपको यात्रा जरूर करनी चाहिए।


मापुसा में घूमने वाली जगह

  • कालाचा बीच
  • मस्कारेनहास हवेली
  • अरपोरा
  • एल्डोना
  • चापोरा किला
  • श्री कालिका मंदिर
  • मापुसा शुक्रवार बाजार
  • बेसिलिका ऑफ़ बॉम जीसस

Margao (मारगाओ)

मारगाओ गोवा का सबसे पुराना शहर और यहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह गोवा का वाणिज्यिक केंद्र भी है। पुर्तगलियों के बसने से पहले पहले इसे मडगांव के नाम से ही जाना जाता था। यह गोवा का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल केंद्र भी है। इस जगह पर आज भी आपको पुर्तगलियों को छवि देखने को मिल जाएगी। मडगांव में कुछ शीर्ष पर्यटक आकर्षण नीचे दिए गए हैं।


मारगाओ में घूमने वाली जगह

  • चंदवा गोवा
  • कोल्वा बीच
  • लोटोलिम
  • एक्वेम की गुफाएं
  • वेलसाओ बीच
  • टाउन स्कवायर
  • मोंटे हिल
  • जॉर्ज बैरेटो पार्क

Panaji (पणजी)

गोवा की राजधानी पणजी छोटा शहर जरूर है लेकिन बेहद खूबसूरत है। यह शहर चांदी-सी चमकती धाराओं वाली मांडवी नदी के किनारे बसा है और लाल छतों वाले मकान, खूबसूरत बगीचे, अद्भुत शिल्पकारी वाली मूर्तियां, खूबसूरत गुलमोहर और हरे-भरे पेड़ों की छाया के लिए जाना जाता है। हर कोई यहां की खूबसूरती में खो-सा जाता है। पणजी में कई आकर्षक पर्यटन स्थल है, जहां यात्रा के दैरान जाया जा सकता है।


पणजी में घूमने वाली जगह

  • पुराना गोवा
  • रीस मैगोस फोर्ट
  • फोर्ट अगुआडा
  • 18 जून रोड
  • डोना पाउला बीच
  • मीरामार बीच
  • इडालकाओ

ये भी पढें-

Best Road Trips in India in Hindi : आइए जानते है भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में

Rishikesh Tourist Places in Hindi : ऋषिकेश में घूमने की 5 जगह | Top 5 Tourist Place in Rishikesh

Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह

भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

Next Story