
Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Famous lakes in India for Visit: प्रकृति की गोद में बैठकर प्रकृति की खूबसूरती को निहारना किसे पसंद नहीं होता। दुनिया में ऐसी कई जगह जिसे कुदरत ने अद्भुत तरीके से निहारा है खासकर अपने भारत में ही ऐसी कई झीले है जिन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है जैसे इन्हें स्वर्ग से धरती पर उतारा गया है।
बहुत से लोग है जिन्हें कैंपिंग का शौकीन हैं। खास कर अडवेंचर पसंद करने वाले युवाओं को ऐसी ही जगहों की तलाश रहती है, तो आज इस पोस्ट में हम आपको 5 झीलों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारत की सबसे खूबसूरत महसूर झीलों (Famous lakes in India for Visit) में गिना जाता है।
- # चंद्रतल झील - Chandratal Lake
स्पीती हिमालय रेंज और लाहौल के बीचोबीच यह बहुत ही सुंदर झील है। इस झील का पानी चंद्रा नदी से ही मिलता है, इस झील का आकार आधे चंद्रमा जैसा है इसलिए इसे मून लेक (Moon Lake) के नाम से भी जाना जाता है। कुमजुम पास से 6 किमी की दूरी पर स्थित इस झील में क्रिस्टल क्लियर पानी दिखता है, जिसे देखकर एक अलग ही सुकून का अनुभव होता है। इस झील का मनोरम दृश्य सैलयनियों को मुग्ध कर देता है। अगर चंद्रतल झील घूमना चाहते है तो गर्मियों के दिन में ही जाएं, क्योंकि बाकी समय में इसका पानी ठंड के कारण जम जाता है। जून से सितंबर महीने के बीच यह घूमने के लिए बहुत ही बढ़िया जगह है।
Famous lakes in India for Visit
- # सोमोरी झील - Somori Lake
देश के कुछ सबसे खूबसूरत झीलों में सोमोरी लेक (somori lake) का नाम भी आता है। झील के आसपास ऊंची पहाड़ियां इसकी खूबसूरती में और इजाफा कर देती है। लद्दाख स्थित सोमोरी झील को माउंटेन लेक (Mountain Lake) के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का पानी खारा है इसलिए इसे सोमोररी भी कहा जाता है। इस झील का पानी इतना साफ है कि आप अगर सिक्का पानी मे फेंकेंगे तो आप आपको पानी के अंदर सिक्का साफ दिखाई देगा। अप्रैल से अक्टूबर के बीच यह जगह घूमने के लिए बेस्ट है।
वैसे पूरा लद्दाख घूमने के लिए बहुत ही सुंदर जगह है। लद्दाख के बारे और अधिक जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। Ladakh (लद्दाख) के बारे में रोचक जानकारी
- # डल झील - Dal लेक
कश्मीर को तो वैसे भी धरती का स्वर्ग कहा जाता है, इस धरती के स्वर्ग में डल झील (Dal Lake) चार चांद लगाने का काम करता है। कई फिल्मों में डल झील की खूबसूरती का बहुत ही अच्छे से दिखाया गया है। जब उगता और ढलता हुआ सूरज अपनी रोशनी झील पर बिखेरता है तो इसकी खूबसूरती चरम पर होती है। झील के तीनों किनारों पर बर्फ की पहाड़ियां है जो सैलानियों को आकर्षित करती है।
झील की सैर कराने के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हाउस बोट्स (House Boat) यहां मौजूद है। हाउस बोट पर बैठकर लोग इस झील की खूबसूरती का लुत्फ उठाते है। मई और नवंबर के बीच यहां घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। अगर डल झील घूमने का प्लान बना रहे है तो साथ में पूरा जम्मू-कश्मीर भी घूमने जाए। दोनों जगह बहुत ही सुंदर है। LET'S KNOW ABOUT JAMMU AND KASHMIR IN हिंदी
Famous lakes in India for Visit
- # सूरज तल झील - Suraj Tal Lake
सूरज ताल (Suraj Tal Lak) समुद्र तल से 4950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऐसी झील है जिसे भारत की तीसरी सबसे बड़ी झील के रूप में जाना जाता है। इस झील को ऑफ द सन गॉड के नाम से भी जाना जाता है। यह जगह प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए स्वर्ग के समान है। एक मान्यता है कि यहाँ डुबकी लगाने से पापों का नाश हो जाता है।
ग्लेशियर्स और पहाड़ इस झील की खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करते है। सूरज ताल झील का दौरा करने का सबसे अच्छा समय मई के मध्य से अक्टूबर के बीच होता है क्योंकि इन महीनों के दौरान मौसम अपेक्षाकृत गर्म होता है, इसके साथ ही ट्रेकिंग और बाइक की सवारी के लिए जाना आसान होता है।
- # पैंगोंग झील - Pangong Lake
करीब 600 स्क्वेयर किमी में फैले इस झील को भारत की सबसे खूबसूरत झील माना जाता है। पैंगोंग झील (Pangong Lake) जैसा नजारा शायद ही कही और देखने को मिले। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल जल और कोमल पहाड़ियाँ क्षेत्र के सुंदर परिदृश्य से युक्त पैंगोंग झील, लेह-लद्दाख में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में शुमार है। जो हर साल हजारों भारतीय और विदेशी पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है।
प्राकृतिक सुंदरता, क्रिस्टल जल और कोमल पहाड़ियाँ क्षेत्र के सुंदर परिदृश्यों से युक्त पैंगोंग झील अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक छोटे शिविर या साहसिक कार्यों के लिए एक आदर्श स्थान है। जहाँ आप कैम्पिंग के दौरान शहर और प्रतिदिन के शोर-गुल से दूर अपना कुछ समय प्रकृति की गोद में व्यतीत कर सकते हैं। जून सर सितंबर महीने के बीच यहां घूमने का प्लान सबसे बेस्ट है। जानें क्या है पैंगोंग झील का इतिहास ?
Famous lakes in India for Visit को और अच्छे से समझने के लिए निचे दिए गए वीडियो को पूरा अंत देखें..
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल (Famous lakes in India for Visit) पढ़ कर अच्छा लगा तो कृप्या इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें।
ये भी जानें-
नागालैंड (NAGALAND) के बारे में रोचक जानकारी