सफर

नवाबी नगरी लखनऊ में घूमने की 10 सबसे बेमिसाल जगह | Places To Visit in Lucknow in Hindi

Ankit Singh
22 Nov 2021 9:22 AM GMT
नवाबी नगरी लखनऊ में घूमने की 10 सबसे बेमिसाल  जगह | Places To Visit in Lucknow in Hindi
x
Tourist Spots in Lucknow: पर्यटन (Lucknow Tourism in Hindi) और गंगा-जमुना तहजीब संस्कृति के लिहाज से लखनऊ का अपना एक समृद्ध इतिहास है। Lucknow शहर को तहजीबों का शहर कहा जाता है। आज आपको लखनऊ (Lucknow) के 10 ऐसे पर्यटन स्थलों (Lucknow ke Paryatan Sthal) के बारे में बतएंगे, जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। तो आइए जानते है Lucknow Tourism places in Hindi

Places to Visit in Lucknow in Hindi : सुहाना मौसम, अपनी गाड़ी और शरारत करते दोस्त अगर परिवार है तो हंसी-ठहाके वाली बातें और रास्ते में रुककर शानदार जगहों को कैमरे में कैद करना। अगर ट्रिप पर निकले है तो इससे बढ़िया और क्या चाहिए। अगर आपको भी जमाने हो गए है ट्रिप किए तो इस आर्टिकल में जानिए एक ऐसी जगह के बारे में जिसे अदब-तहजीब और नवाबी शौक के लिए जाना जाता है। हम जिस जगह की बात कर रहे है उसे तहजीब और अजब के साथ लखनऊ (Lucknow) कहा जाता है।

शहर लखनऊ (Lucknow) दुनिया भर में अपनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यहां की भाषा और तहजीब के कारण इस ऐतिहासिक शहर को 'शहर-ए-अदब' भी कहा जाता है। इस नगर में सभ्यता (Culture) और कला संस्कृति का अनूठा मिश्रण देखने को मिलता है। जो लखनऊ के पर्यटन (Tourism places in Lucknow) में चार चांद लगाते है। तो आइए इस पोस्ट में जानते है लखनऊ के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल (Historic Sites in Lucknow) के बारे में।

Lucknow Tourism Places in Hindi | Best Place to Visit in Lucknow | Tourist Place in Lucknow in Hindi | Lucknow ke Paryatan Sthal | Lucknow Me Gumne ki Jagah

10 Best Places to Visit in Lucknow in Hindi

बड़ा इमामबाड़ा (Bara Imambara)

बड़ा इमामबाड़ा को भूलभुलैया (Bhool Bhulaiya) के नाम से भी मशहूर हैं। यहां की वास्तुकला किसी अजूबे से कम नहीं। इमामबाड़े में एक विशाल हॉल है, जिसके एक मंजिल ऊपर भूलभुलैया है, जिसमें आप एक बार चले गए तो भटकना कोई बड़ी बात नहीं। यह अभी तक अनसुलझी पहेली बनी हुई है।


भूलभुलैया की सबसे खास बात ये है कि यहां के दीवारों के भी कान है। अगर आप दीवार के किसी एक कोने में बोलेंगे तो दूसरी तरफ का कोई भी व्यक्ति दीवारों पर कान लगाकर आपकी बातें कोई साफ- साफ सुन सकता है।

छोटा इमामबाडा (Chota Imambara)

आपको बेहतरीन कला का नमूना देखना हो तो इस इमारत (Building) में जरूर जाएं। इस इमारत की सबसे लुभावनी चीज है यहां का शाही हमाम। जो अपने आप मे रहस्य समेटे हुए है। इस शाही हमाम (Royal Hamm) में गोमती नदी से पानी आता है।


यह पानी इस हमाम में बनी दो हौजो में जाता है। जिसमे एक हौज में जाकर यह पानी ठंडा हो जाता है जबकि दूसरी हौज में जाकर यह पानी गर्म हो जाता है।

रूमी दरवाजा (Rumi Darwaza)

रूमी दरवाजा राजधानी लखनऊ (Lucknow) की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह रूमी दरवाजा लखनऊ का हस्ताक्षर भवन है। यह अपनी खूबसूरत बनावट के लिए मशहूर है। गेट के दोनों तरफ से तीन मंजिला हवादार परकोटा बना हुआ है। गेट की सजावट निराली है। इसमें हिंदू-मुस्लिम कला का समिश्रण देखने को मिलता है। यह लगभग 60 फीट ऊंचा है, जिसमें तीन मंजिलें हैं।


इस दरवाजे से आप नवाबों के शहर का भरपूर नजारा ले सकते हैं। यहां के बग्घी से रूमी दरवाजा होते हुए पुराने लखनऊ के कई दर्शनीय स्थलों को एक साथ देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

घंटा घर (Clock Tower)


लखनऊ के घंटा घर को भारत के सबसे ऊंचे घंटा घर का दर्जा प्राप्त है। इसकी ऊंचाई 221 फुट है, तथा इसका पेंडुलम 14 फुट लंबा है। जिसके चारों ओर घड़ियां लगी है। इसका निर्माण सन 1818 में करवाया गया था। यह लखनऊ के एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जिसे देखने लोग दूर दूर से आते है। घंटा घर के आसपास शाम के वक्त मनोरम दृश्य होता है।

रेजीडेंसी (Residency)

इस इमारत का निर्माण नवाब सादत अली खान (Nawab Sadat Ali Khan) के कार्यालय में करवाया गया था। इसकी स्थापना 1775 में हुई थी, जब लखनऊ को अवध (Awadh) के नाम से जाना जाता था। सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम (Freedom Fight) के दौरान अंग्रेजों ने इस पर कब्जा करके इसमें रहना शुरू कर दिया था। तभी से इसे रेजीडेंसी के नाम से जाना जाता है।


अगर आप रेजीडेंसी की ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतों को देखना चाहते हैं, तो 7 से 6 के बीच यहां जा सकते हैं।

Best Places to Visit in Lucknow in Hindi

जामा मस्जिद (Jama Masjid)

छोटा इमामबाड़ा के पश्चिम दिशा में स्थित यह मस्जिद (Mosque) लखनऊ का सबसे बड़ा मस्जिद है। इसका निर्माण मोहम्मद शाह (Mohammad Shah) ने शुरू किया था लेकिन 1840 ई. में उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मलका जहां ने इसे 1845 में पूरा करवाया।


जामा मस्जिद की छत के अंदरुनी हिस्से में ख़ूबसूरत चित्रकारी देखी जा सकती है। इसे जामी मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।

दिलकुशा कोठी (Dilkusha kothi)

सन 1800 में एक ब्रिटिश मेजर द्वारा बनवाई गई कोठी अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। हैरत की बात यह है कि इस कोठी में कोई भी आंगन नहीं है। पुराने जमाने के राजाओं या नवाबों को घरों में खुलापन की आदत थी।


इस कोठी का इस्‍तेमाल भारत की आजादी की पहली लड़ाई के दौरान स्‍वतंत्रता सेनानियों द्वारा किया गया था। हालांकि, भारी बमबारी के बाद ब्रिटिश सेना ने इस पर कब्‍जा कर लिया था।

छत्तर मंज़िल (Chattar Manzil)

लखनऊ में एक और प्रसिद्ध इमारत है छत्तर मंज़िल। क्योंकि इस पैलेस की गुम्बद (Dome) छाते के आकार की है इसलिए इसे छाता पैलेस (Umbrella Palace) भी कहा जाता है। इस पैलेस का निर्माण कई बार अलग अलग शासकों द्वारा करवाया गया है।


इसे पहले 1781 में जनरल क्लाउड मार्टिन ने अपने निवास स्थान के रूप में बनवाया था उसके बाद नवाब सादत अली ख़ान ने इसे खरीद लिया। भारत की आज़ादी के प्रथम युद्ध के समय ये महल स्वतंत्रता सेनानियों की बैठक का भी ये केंद्र रहा है।

लखनऊ चिड़ियाघर (Lucknow Zoo)

अगर आप प्रकृति से प्रेम करते है तो लखनऊ के नरही स्थित जू जरूर जाएं। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के नाम से जाना जाने वाला जू 72 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां बच्चों को घुमाने के लिए रेलगाड़ी का भी इंतजाम है, जिसपर बैठकर आप पूरा जू घूम सकते है। लखनऊ के इस जू में करीब पांच हजार से भी ज्यादा पेड़ लगे हैं और करीब एक हजार से ज्यादा वन्यजीव हैं।


साथ ही लखनऊ जू की एक और खूबसूरत जगह है, यहां ढाई एकड़ में बना बटरफ्लाई पार्क, जहां पर लगभग 60 प्रजाति की तितलियां दिखाई देती हैं। जानवरों और पक्षियों के अलावा यहां सांपों और मछलियों के रहने के लिए भी अलग- अलग घर बने हुए हैं।

आनंदी वाटर पार्क (Anandi Water Park)

अगर आप गर्मी के मौसम में बरसाती झरने का लुत्फ उठाना चाहते है तो फैज़ाबाद रोड स्थित आनंदी वाटर पार्क में जरूर जाएं। यह एडवेंचरस पार्क पानी के झूलों स्व्मिंग, बाथिंग की मनोरंजक गतिविधियों से भरा हुआ है। इस पार्क को उत्तर भारत का सबसे बड़े वॉटर पार्क के रूप में जाना जाता है।


वीकेंड रोड ट्रिप के लिए यह जगह एकदम सही जगह है। क्योंकि आनंदी वॉटर पार्क में रिज़ॉर्ट सहित क्लब है जो 15 एकड़ में फैले हुए हरे भरे घास के मैदान के साथ शांत परिवेश का आनंद उपलब्ध करवाता है।

ये भी पढें-

Best Road Trips in India in Hindi : आइए जानते है भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में

Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह

Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा

भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

Ankit Singh

Ankit Singh

    Next Story