सफर

Meghalaya Tourism Places in Hindi: बादलों को छूना चाहते हैं तो जरूर करें मेघालय की सैर

Ankit Singh
27 Nov 2021 10:45 AM GMT
Meghalaya Tourism Places in Hindi: बादलों को छूना चाहते हैं तो जरूर करें मेघालय की सैर
x
Tourist Spot in Meghalay: पर्यटन (Meghalay Tourism in Hindi) के लिहाज से भी मेघालय खूबसूरत राज्य है। आज आपको मेघालय के 5 ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Meghalay ke Paryatan Sthal) के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। तो आइए जानते है Meghalay Tourism places in Hindi

Best Place to Visit in Meghalaya: पूर्वोत्तर भारत का राज्य मेघालय (Meghalaya) बहुत ही सुंदर राज्य है। जो लोग प्रकृति के करीब रहना चाहते है उनके लिए यह एक आदर्श जगह है। मेघालय में घूमने (Meghalay Me Ghumne Wali Jagah) के लिए कई आश्चर्यजनक झरने और कई शानदार जगह (Tourist Spots in Meghalaya) है। यदि आप प्रकृति और वन्य जीव से प्यार करते है तो ल आपको एक बार तो मेघालय घूमने की योजना जरूर बनानी चाहिए। हनीमून मनाने के लिए भी मेघालय एक शानदार डेस्टिनेशन स्पॉट है। मेघालय की यात्रा पर जाने के लिए हम यहां कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थल (Meghalaya ke Paryatan Sthal) के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते है Beautiful Places to Visit in Meghalaya

Meghalaya Tourism Places in Hindi | Best Place to Visit in Meghalaya | Tourist Place in Meghalaya in Hindi | Meghalaya ke Paryatan Sthal | Meghalaya Me Gumne ki Jagah

Elephant Falls (हाथी झरना)

शहर से 8 किमी दूर स्थित एलिफेंट फॉल शिलांग का एक चर्चित पर्यटन स्थल है। अंग्रेजों इस झरने का नाम एलिफेंट फॉल दिया, क्योंकि यहां का एक चट्टान हाथी से काफी मिलता-जुलता था। 1897 में इस क्षेत्र में आए भयानक भूकंप से इस चट्टान का कुछ भाग नष्ट हो गया था। इस झरने में काले चट्टान के ऊपर से दुधिया पानी बहता है, जो कि इसकी खासियत भी है।


एलीफेंट फॉल्स मेघालय के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां का नाजरा देखने लायक है, और आप यहां तस्वीरें लेते नहीं थकेंगे। मानसून का समय एलीफेंट फॉल्स की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।

Cherrapunji (चेरापूंजी)

पूरी दुनिया में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थानों में चेरापूंजी का नाम आता है। चेरापूंजी आसपास की घाटियों से 600 मीटर ऊपर एक पठार पर स्थित है। चेरापूंजी दुनिया भर में न केवल भारी वर्षा के लिए बल्कि बहुत लोकप्रिय जीवित मूल (Living Root) पुलों के लिए भी जाना जाता है।


चेरापूंजी में घूमते समय आप हर वक्त बादलों को अपने आस-पास पाते हैं। यहां पर आप वास्तव में बादलों के बीच चल सकते हैं, उन्हें अपनी त्वचा पर महसूस कर सकते हैं और उन्हें सूंघ भी सकते हैं। ये बादल न सिर्फ आपके साथ मस्ती-मज़ाक ही करते हैं, बल्कि आपके लिए हर पल नए-नए नज़ारे भी पेश करते रहते हैं।

Mawlynnong Village (मावलिननॉन्ग गांव)

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत में एक ऐसा गांव है जिसे एशिया के सबसे स्वस्छ ग्राम में से एक चुना गया है। मेघालय का मावलिननोंग गांव 2003 से लगातार एशिया महाद्वीप का सबसे 'स्वच्छ ग्राम' चुना जा रहा है। जब आप उस जगह पर जाएंगे तो तभी आपको इस पर विश्वास हो शायद। यह गांव मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स में स्थित है। इस खूबसूरत गांव में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां बांस की बनी हुई डस्टबीन का प्रयोग किया जाता है। इस गांव में लोग सामान ले जाने के लिए कपड़ों से बने थैलों का प्रयोग करते हैं। यहां के बच्चे भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं।


यहां के रास्ते और सड़क पूरी तरह साफ दिखाई देते हैं।यहां के पेड़ पौधों का रंग निखरा हुआ है क्योंकि यहां प्रदूषण नहीं है। मावलिननॉन्ग की तस्वीरें देखकर आपको लगेगा कि ये यूरोप या अमेरिका की कोई जगह है लेकिन यकीन मानिए ये भारत का ही एक गांव है।

Shillong peak (शिलांग पीक)

समुद्र तल से 6449 फीट या 1965 मीटर की ऊंचाई पर शिलांग पीक शिलांग का सबसे ऊंचा स्थान है। यह पूरे शहर, हिमालय, इसके झरनों के साथ-साथ बांग्लादेश के मैदानों का भी एक लुभावनी मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। चोटी को शहर की रक्षा करने वाले देवता का निवास भी माना जाता है।


शिलांग पीक वायु सेना के अड्डे पर स्थित है और यहां भारतीय वायु सेना का एक रडार स्टेशन भी है। सुरक्षा कारणों से, फाटकों पर भारी चेकिंग की जाती है, और पर्यटकों को अपने कैमरे जमा करने के लिए कहा जाता है।

Krem Dam (क्रेम डैम गुफा)

क्रेम डैम गुफा मेघालय का ऐसा सुरम्य स्थान है, जहां प्रकृति अपने भव्य स्वरूप में दर्शन देती है। क्रेम डैम संभवतः पूरे भारतीय महाद्वीप की सबसे बड़ी गुफा होगी, जो बलुआ पत्थरों से बनी है। यह अपने विशाल आकार और बेमिसाल खूबसूरती की वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। क्रेम डैम की लंबाई लगभग 1297 मीटर है।


प्रकृति ने मेघालय के क्रेम डैम को बेइंतहा खूबसूरती से नवाजा है। इसका प्रवेश द्वार ही इतना भीमकाय है कि पर्यटकों की उत्सुकता का कई गुना बढ़ा देता है। छुट्टी मनाने के लिए यह आसपास का सबसे लोकप्रिय स्थान है। यह भी कहा जा सकता है कि इस गुफा का सबसे बड़ा आकर्षण इसका प्रवेश द्वार ही है। इसके रास्ते पर बहने वाली नदी और उसकी कल कल करती आवाज इसकी सुंदरता को चार चांद लगाता है।

ये भी पढें-

Best Road Trips in India in Hindi : आइए जानते है भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में

Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह

Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा

भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

Next Story