
Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा

Historical Places in India in Hindi: अनेकताओं में एकता वाले देश भारत की अपनी अलग संस्कृति और समृद्ध इतिहास है। मुंबई से आगरा और दिल्ली तक खूबसूरत स्मारक और ऐतिहासिक स्थलों (Historic Places) की कमी नहीं है। भारत के फेमस स्थान जैसे ताजमहज, स्वर्ण मंदिर और कुतुब मीनार के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते है। यहां पर विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। लेकिन भारत में ही कुछ प्राचीन ऐतिहासिक स्थल (Ancient Historical Places) ऐसे है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता होगा।
इन जगहों पर जाने के बाद आपको एक अलग ही संस्कृति का अहसास होगा। अगर आप इतिहास के प्रेमी है और भारत की प्राचीन सभ्यता को जानने की चाह है तो आपको भारत के इन ऐतिहासिक स्थलों पर जरूर जाना चाहिए। तो आइए आपको इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही भारत के ऐतिहासिक स्थान (Historical Places in India in Hindi) के बारे में बताते है।
- ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया - कुंभलगढ़ (राजस्थान) : Great Wall of India - Kumbhalgarh (Rajasthan)
कुम्भलगढ़ किला (Kumbhalgarh Fort पश्चिमी भारत में राजस्थान राज्य के उदयपुर के पास राजसमंद जिले में अरावली पहाडि़यों की एक विस्तृत श्रृंखला पर मेवाड़ का किला है। इस किले की खासियत है उसकी 36 किलोमीटर लंबी दीवार। इसे 15वीं शताब्दी में राणा कुंभा द्वारा बनवाया गया था। इस किले की दीवार को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी दीवार का दर्जा प्राप्त है इसीलिए इसे ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया (Great Wall of India) कहते है।
कुम्भलगढ़ किला एक प्रसिद्ध धरोहर स्थल है, इसमें राजस्थान के कई पाहाड़ी किले शामिल है। किले के अंदर 360 मंदिर है। इस किले की खासियत यह है कि शाम के समय जब डूबते हुए सूरज की रोशनी इसपर पड़ती है जो यह किला शानदार रोशनी करता है। वैसे राजस्थान की राजधानी जयपुर में घूमने के लिए जाया जा सकता है। जयपुर को गुलाबी नगरी कहा जाता है। इसका अपना अलग इतिहास है। जानने के किये आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। - क्या आप राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगरी जयपुर के बारे मैं जानते हैं ?
Historical Places in India in Hindi
- सिक्किम का प्राचीन नगर 'रबडेनत्से' : Ancient city of Sikkim Rabdentse
सिक्किम (Sikkim) पूर्वात्तर भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जहां पर पर्यटकों का तांता हमेशा लगा रहता है। यहां की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। सिक्किम की कुदरती खूबसूरती से अलग इसका इतिहास भी बड़ा रोचक है। सिक्किम की खूबसूरत वादियों में छुपा हुआ रबडेनत्से (Rabdentse) एक ऐसा ही नगर है, जहां पर कई ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
एक समय में रबडेनत्से (Rabdentse) सिक्किम की राजधानी हुआ करती थी लेकिन अब यह नगर एक खंडहर में तब्दील हो चुका है और यह एक राष्ट्रीय स्मारक है। यह खंडहर बर्फ से ढके पहाड़ों और जंगलों के बीचों-बीच है। यहां भ्रमण का सबसे आदर्श समय जून से लेकर नवंबर अंत के मध्य का है। इस दौरान रबडेनत्से का मौसम काफी अनुकून बना रहता है। वैसे तो पूरा सिक्किम ही घूमने के लिए एक आदर्श जगह है। सिक्किम के बारे में और अधिक जानने के लिए ये पढें। - सिक्किम के बारे में रोचक जानकारी
- मंदिरों का गांव 'मलूटी' - झारखंड : Village of Temples Maluti - झारखण्ड
झारखण्ड राज्य के दुमका जिले में एक छोटा का गांव है जिसे मलूटी कहते है। यह गांव दुमका जिले के शिकारीपाड़ा क्षेत्र में स्थित है। यहां कोई एक-दो नहीं, बल्कि पुरे 108 मंदिर थे, लेकिन अब केवल 72 मंदिर ही शेष हैं। इन मंदिरों वाले गांव को झारखण्ड का गुप्तकाशी भी कहा जाता है। आप यहां जहां पर भी नजर दौड़ाएंगे, आपको प्राचीन मंदिर ही मंदिर नजर आएंगे। इन मंदिरों की खासियत है कि इनकी दीवार पर महाभारत और रामायण के महाकाव्य से दृश्य बने हुए है। यह इसकी वास्तुकला को और भी आकर्षक बनाते है। झारखण्ड राज्य के बारे और रोचक जानकारी के लिए आगे क्लिक कर पढ़ें। - झारखंड के बारे में रोचक जानकारियां
Historical Places in India in Hindi को और अच्छे से समझने के लिए निचे दिए गए वीडियो को पूरा अंत देखें..
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल (Historical Places in India in Hindi) पढ़ कर अच्छा लगा तो कृप्या इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें।
ये भी जानें-
Ladakh (लद्दाख) के बारे में रोचक जानकारी
