
Manipur Tourism in Hindi : मणिपुर को कहा जाता है भारत का स्विट्जरलैंड, जानिए Tourist Places in Manipur

Tourist Places in Manipur in Hindi: भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर (Manipur) जिसे भारत का स्विट्जरलैंड (Switzerland of India) कहा जाता है। प्रकृति के प्रेमियों के लिए मणिपुर एक आदर्श पर्यटन स्थल (Manipur ke Paryatan Sthal) है। आकर्षक करने वाले नीली पहाड़ियों के बीचो बीच यह राज्य पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत है। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने मणिपुर (Manipur) को 'भारत का गहना' बताया गया था।
मणिपुर पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही आकर्षक है। यहां की शांत जलवायु, हरे भरे लहलहाते घने वन और यहां की सुंदर झीलें (Beautiful Lakes of Manipur) इस पर्वतीय क्षेत्र की सुन्दरता में चार चांद लगा देते है। तो अगर आप भी नॉर्थ ईस्टर्न स्टेट मणिपुर में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको Manipur Me Ghume wali Jagah के बारे में बात रहे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए। तो आइए जानते है Places to visit in Manipur in Hindi
Manipur Tourism Information in Hindi | List of Best Tourism Place in Manipur | Tourism Places in Manipur | Manipur Tourism in Hindi
Unknown Place of Manipur Ukhrul | उखरूल
पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर राज्य में स्थित उखरूल (Ukhrul) एक खूसबूरत जिला है जो अपनी प्राकृतिक सौंदर्यता के लिए जाना जाता है। यह स्थान सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं है, बल्कि यहां आप अपार आत्मिक और मानसिक शांति का अनुभव कर सकते हैं।
पहाड़ियों और झीलों के बीच यह स्थल जन्नत की अनुभूति कराता है। उखरूल राज्य को छिपा हुआ पर्यटन स्थल माना जाता है क्योंकि यह अतबक आम नजरों से दूर है। प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर के शौकीन यहां अत्यधिक आनंद की प्राप्ति कर सकते हैं। यहां चारों तरफ फैली हरियाली और पहाड़ों से आती ताजी हवा रिफ्रेशिंग एहसास कराती है।
Manipur Me Ghumne ki Jagah Thoubal | थौबल
थौबल (Thoubal) मणिपुर में एक और मन को मोह लेने वाला सुंदर शहर है। पहाड़ियों के बीच स्थित यह स्थान ट्रेकिंग और लंबी पैदल यात्रा के लिए एकदम सही है। ल हरी-भरी हरियाली, खूबसूरत नदियां और झीलें इस जगह को पर्यटन के लिए एक आदर्श स्थान बनाती हैं। यहां के स्थानीय लोग सड़कों के किनारे बरगद के पेड़ और अपने घरों के मैदान में फलदार पेड़ लगाकर यहां की हरियाली को और बढ़ाते हैं।
जो लोग मन प्रफुल्लित करने वाली झीलों, बहती नदियों और धान के खेतों का आनंद लेना चाहते हैं उन्हें अपने जीवन में एक बार थौबल की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। थौबल मणिपुर के अन्य शहरों की तुलना में कहीं अधिक विकसित है। शहर के ज्यादातर प्रमुख स्थल थौबल नदी के तट पर बसे हैं।
The Gateway to Myanmar, Chandel | चंदेल
यह पर्यटन स्थल इम्फाल से लगभग 64 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह म्यांमार का प्रवेश द्वार है क्योंकि चंदेल (Chandel) म्यांमार की सीमा के बीचो-बीच स्थित है। मणिपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में चंदेल शहर भी शामिल है। इस शहर में जानवरों और पौधों की दुर्लभ प्रजातियां पाई जाती हैं जो पर्यटकों को बड़ी संख्या में आकर्षित करती हैं।
चंदेल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी संस्कृति की वजह से भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। चंदेल आने वाले पर्यटकों को यहां का नृत्य और संगीत इतने ज्यादा पसंद आते है की वो इस अनोखे दृश्य को भूल नही पाते हैं।
Floating Lake Loktak | लोकटक झील
मणिपुर की यह झील बेहद ही खास पर्यटन स्थल है, क्योंकि यह विश्व की एकमात्र ऐसी झील है, जिसमें तैरते हुए टापू पाए जाते हैं। यह अपनी सतह पर तैरते हुए वनस्पति और मिट्टी से बने द्वीपों के लिये पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, जिन्हें 'कुंदी' कहा जाता है। यहां संगइ हिरण पाए जाते हैं जो सिर्फ इसी जगह पर मौजूद हैं और एक विलुप्तप्राय प्रजाति है।
इसके अलावा झील में अन्य कई तैरते हुए द्वीप भी हैं जो इस झील के प्रमुख आकर्षण बने हुए है। इस झील में नौका विहार करना भी पर्यटकों के लिए बेहद खास गतिविधि बनी हुई है जहां आप कई छोटे छोटे द्वीपों से होते हुए इस झील की भूलभुलैया घूम सकते है।
Capital of Manipur, Imphal | इंफाल
मणिपुर जाएं और इंफाल शहर न घूमें तो फिर क्या ही घूमना। मणिपुर की राजधानी इंफाल एक खूबसूरत शहर है, यह मणिपुर घाटी के केंद्र में स्थित है और मैदानों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इंफाल अपनी हरी-भरी वादियों और सुंदर प्राकृतिक वातावरण के साथ झीलों की ख़ूबसूरती में चार चांद लगा देता हैं।
घने जंगल और फैले हुए घास के मैदान इस जगह को धरती पर स्वर्ग बनाते हैं। यह राज्य अपनी समृद्ध परंपरा के लिए भी जाना जाता है। यह शहर तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है और यहां का मौसम हमेशा सुहावना रहता है।
ये भी पढें-
Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें
Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह
भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi
Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा
Best Road Trips in India in Hindi : आइए जानते है भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में
