
भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

Best Places To Visit In India In Hindi: कहते है कि माइंड को फ्रेश करने के लिए और लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करने के लिए साल में एक बार बाहर घूमने का प्लान जरूर बनना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि प्लान सिर्फ प्लान ही बनकर रह जाता है। जब भी घूमने की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग यही बात कौंधती है कि जाएं तो जाएं कहां? बस आपकी इन्ही समस्याओं को हल करने के लिए इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे भारत की ऐसी 5 जगहों के बारे में जहां पर घूमने से आपको जन्नत का ऐहसास होगा।
भारत में ऐसी कई सुंदर जगह है जहां पर विदेशों से लोग घूमने आते है। इन जगहें ऑयर आने के बाद आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बर्फबारी, खूबसूरत नदियां, लंबे चौड़े रेगिस्तान, विशाल झरने जैसे मनोरम दृश्य दिखाई देंगे। यह बिल्कुल स्वर्ग के जैसा अनुभव कराता है। तो आइए आपको भारत में मौजूद कुछ बेस्ट डेस्टिनेशन जगहों (Best Places To Visit In India In Hindi) के बारे में बताते है।
भारत का स्कॉटलैंड कुर्ग - Coorg Best Tourist place in India in Hindi
भारत के कर्नाटक में स्थित कुर्ग (Coorg) को इंडिया का स्कॉटलैंड (Indian Scotland) भी कहा जाता है। इसे दक्षिण भारत का कश्मीर (Kashmir of South India) भी माना जाता है। इए जगह पर आने के बाद यहां से वापस जाने का मन नहीं करता है। यहां पर ऊंचे पर्वत, झील और हरियाली का अदभुत नजारा है। यहां पर आप ट्रेकिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
भारत में घुमने वाली जगह जैसलमेर, राजस्थान - Bharat Me Ghumne wali Jagah Jaisalmer in Hindi
ऐतिहासिक स्थल के मामले में राजस्थान का जैसलमेर (Jaisalmer) बहुत ही बढ़िया जगह है। यह अपने अनूठे संस्कृति के लिए जाना जाता है। अगर आप किसी नई संस्कृति को जानने के इक्छुक है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी। वैसे तो जैसलमेर हर मौसम में जाने के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर यहां सर्दियों में जाया जाए तो रेगिस्तान की सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। रंग-बिरंगा ये शहर बेस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में गिना जाता है। जैसलमेर में माता तनोट का मंदिर है जो कि बहुत ही रहस्यमयी माना जाता है। आप चाहे तो वहां भी जा सकते है। मंदिर के बारे में और अधिक जानकारी के ये पढें। - जानिए क्या है माता तनोट के मंदिर का रहस्य?
Best Places To Visit In India In Hindi
भारत की सबसे एडवेंचरस जगह तारकरली - Adventurous Place of india Tarkarli in Hindi
अगर आप एडवेंचर टूर (Adventurous Tour) का बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। इसे भारत की सबसे एडवेंचरस जगह मानी जाती है। गोवा (Goa) से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तारकरली (Tarkarli) बहुत ही सुंदर (Beautiful place in India) जगह है। इसके अलावा ये जगह वाटर स्पोर्ट्स के मामले में भी काफी बेस्ट है। यहां पर स्कूबा डाइविंग का आनंद आप बहुत कम रुपया खर्च करके उठा सकते हैं। इसके आलवा आप गोवा भी घूम सकते है, यह बहुत ही सुंदर जगह है। गोवा के बारे में और अधिक जानने के लिए ये पढें। - LET'S KNOW ABOUT GOA IN HINDI
भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल कन्याकुमारी – Kanyakumari Places To Visit In India In Hindi
इस जगह पर जाने के बाद कहेंगे... वाह। भारत के दक्षिणी में स्थित कन्याकुमारी (Kanyakumari) समुद्र से घिरा हुआ भाग है। यह जगह मन की शांति के लिए अदभुत जगह है। यहां के नजारे को देख आपका मन खुश हो जाएगा। यहां की खूबसूरती हर किसी को अपना दीवाना बना लेती हैं। यहां से डूबते सूरज का आनंद लिया जा सकता है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आया करते हैं।
भारत का सबसे खुबसूरत आकर्षण कश्मीर – Kashmir Best Places To Visit In India In Hindi
अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर (Kashmir) शुरू से ही देशी- विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है, चाहे कोई भी मौसम हो यहां पर पर्यटकों की भीड़ हमेशा रहती है। हनीमून के लिए भी लोग यहां पर आते है। भारत के सबसे खूबसूरत जगहों में कश्मीर का नाम गिना जाता है। कश्मीर से सटे जम्मू में भी घूमने के लिए जाया जा सकता है, यह भी काफी सुंदर जगह है। जम्मू-कश्मीर में घूमने वाली और जगह के बारे में जानने के लिए आगे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।- LET'S KNOW ABOUT JAMMU AND KASHMIR IN HINDI
Best Places To Visit In India In Hindi को और अच्छे से समझने के लिए निचे दिए गए वीडियो को पूरा अंत देखें..
अगर आपको हमारा यह आर्टिकल (Best Places To Visit In India In Hindi) पढ़ कर अच्छा लगा तो कृप्या इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें।
ये भी जाने-
Ladakh (लद्दाख) के बारे में रोचक जानकारी
पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां