सफर

Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह

Ankit Singh
28 Aug 2021 7:53 AM GMT
Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह
x
Best Places To Visit In Delhi in Hindi: दिल्ली में कुछ ऐसे बेहतरीन स्थान है जो घूमने के लिहाज से सबसे बढ़िया मानी जाती जाती है। अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे है तो इन ऐतिहासिक स्थानों पर जरूर घूमने जाएं।

Best Places To Visit In Delhi in Hindi: अगर आप कही बाहर घूमने का प्लान बना रहे है और आपका बजट कम है तो दिल्ली आपके लिए बेस्ट जगह रहेगी। दिल्ली में खाने पीने से लेकर घूमने तक के लिए बेहतरीन जगहें मौजूद है। देश का दिल कहे जानी वाली दिल्ली हर प्रकार के पर्यटक और यात्रियों की जरूरत को पूरा करती है। इतिहास प्रेमियों से लेकर स्वाद का चाटकारा लगाने वाले सभी तरह के पर्यटकों को दिल्ली आकर्षित करती है।

दुनिया का सबसे बड़ा शहर होने के नाते आप यहां अपने दोस्त, परिवार या किसी चाहने वाले के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। दिल्ली के सफर की सबसे खास बात ये है कि आपको दिल्ली भ्रमण के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे। दिल्ली में ऐसे कई पर्यटन स्थल है जहां पर आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। तो आइए जानते हैं दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहों (Best Places To Visit In Delhi in Hindi) के बारे में।

जामा मस्जिद - JAMA मस्जिद


मुगल सम्राट शाहजहाँ द्वारा बनाया गया यह मस्जिद भारत के सबसे बड़े मस्जिदों में से एक है। इसे मस्जिद ई जहान नुमा के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद देखने के बड़ा ही खूबसूरत है। मस्जिद को देखने से ही मुगल वास्तुकला के बेहतरीन हुनर की झलक दिखाई देती है। मस्जिद में तीन मुख्य द्वार है जो सभी 40 मीटर ऊंची है, मस्जिद निर्माण में लाल बलुआ पत्थर की पट्टि और संगमरमर का उपयोग किया गया है। मस्जिद के अंदर बहुत बड़ा आंगन है जिसमें एक साथ 25,000 उपासक बैठ सकते हैं।

इसका निर्माण 1644 में शुरू हुआ था और मुगल सम्राट शाहजहां जिन्‍होंने ताजमहल और लालकिला बनाया था उनकी अंतिम बेहद खर्चीली वास्‍तुकला की बानगी थी। इतिहासकार बताते हैं कि जामा मस्जिद को पांच हजार से ज्याद मजदूरों ने मिलकर बनाया था।

Best Places To Visit in Delhi in Hindi

हजरत निजामुद्दीन दरगाह - Hazrat Nizamuddin दरगाह


दिल्ली के पश्चिम में बसा महान सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह ठीक वैसे ही जैसे शरीर में दिल। दरगाह में संगमरमर से बना एक छोटा चौकोर कमरा है, इसके संगमरमरी गुंबद पर काले रंग की लकीरें हैं। मकबरा चारों ओर से मदर ऑफ पर्ल केनॉपी और मेहराबों से घिरा है, जो झिलमिलाती चादरों से ढकी रहती हैं। यह इस्लामिक वास्तुशैली का एक बेहतरीन नमूना है। हजरत निज़ामुद्दीन, चिश्ती घराने के चौथे संत थे उन्होंने ही इस दरगाह का निर्माण करवाया था।

इस दरगाह की सबसे खास बात ये है कि यहां हर दिन कव्वाली का शो होता है, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां पर कव्वाली के दौरान सम्मोहित करने वाला वातावरण बन जाता है। इन चीजों का अनुभव दिल्ली में मुफ्त में किया जा सकता है।

लोधी गार्डन - Lodhi गार्डन


जो भी घुम्मकड़ किस्म के व्यक्ति कुछ नया अनुभव करना चाहते है वह लोधी गार्डन में जरूर जाए। वास्तुकला और फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए ये यह एक शानदार जगह है। लोधी गार्डन दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक है। यह गार्डन सप्ताह के सभी दिन पर्यटकों के लिए खुला रहता है। यहां पर एक पुराना वाटर टैंक है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है।

लोधी पार्क को 'लेडी विलिंगडन पार्क' के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन आजादी के बाद इस पार्क का नाम बदलकर लोधी गार्डन कर दिया गया था। यहां पर पिकनिक मानाने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते है। लोधी पार्क की वास्तुकला, प्राकृतिक आकर्षण और मानव निर्मित सुंदरता का एक शानदार संगम प्रस्तुत करते है। तो अगर आप दिल्ली भ्रमण पर जाए इस जगह पर जरूर जाएं।

Best Places To Visit in Delhi in Hindi को और अच्छे से समझने के लिए निचे दिए गए वीडियो को पूरा अंत देखें..

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल (Best Places To Visit in Delhi in Hindi) पढ़ कर अच्छा लगा तो कृप्या इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अवश्य शेयर करें।

ये भी जानें-

Ladakh (लद्दाख) के बारे में रोचक जानकारी

पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां

नागालैंड (NAGALAND) के बारे में रोचक जानकारी

Next Story