सफर

Assam Tourist Places in Hindi: घूमने के शौकीन हैं तो असम की इन 5 खूबसूरत जगहों पर पहुंचें

Ankit Singh
7 Nov 2021 11:16 AM GMT
Assam Tourist Places in Hindi: घूमने के शौकीन हैं तो असम की इन 5 खूबसूरत जगहों पर पहुंचें
x
Tourist Spot in Assam: नदी, झीलों, पहाड़ों, चाय के बागानों और ढ़ेरों सुहाने नजारे को अपने आंचल में समेटे असम राज्य देश दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पर्यटन (Assam Tourism in Hindi) के लिहाज से असम खूबसूरत राज्य है। आज आपको असम के 5 ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों (Assam ke Paryatan Sthal) के बारे में बताते हैं जहां आपको जरूर घूमने जाना चाहिए। तो आइए जानते है Assam Tourism places in Hindi

Tourist Places to Visit in Assam: असम (Asam) भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है, इसे अजूबों की धरती भी कहा जाता है। कहा जाता है कि अगर भारत की सम्पूर्ण विविधता देखनी हो तो असम राज्य में जाना चाहिए। असम (Asam) प्रकृति की गोद मे बसा हुआ बहुत ही सुंदर राज्य है। असम एक एक ऐसी जगह है जहां पर आप भिन्न प्रकार की संकस्कृतियां देख पाएंगे। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी और संस्कृति को जानने का शौक है तो आपको अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार Asam जरूर जाना चाहिए। Assam Me Ghumne Wali Jagah (Tourist Spot in Assam) बहुत है जो आपका मन मोह लेगी।

जंगल, नदियां, चाय के बागान आदि विविधताओ से परिपूर्ण यह राज्य प्रकृति प्रेमियों के लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो अगर आप भी असम घूमने का प्लान बना रहे है तो आज इस लेख में हम आपको Asam ke Paryatan Sthal के बारे में बताएंगे। जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए। तो आइए जानते है Best Places to Visit in Assam in Hindi

Majuli (माजुली)

2016 में गिनीज वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉड्र्स ने माजुली को सबसे बड़े नदी द्वीप का दर्जा दिया। जिला घोषित होने के साथ ही माजुली, अब भारत का सबसे पहला नदी द्वीप जिला भी हो गया है। माजुली द्वीप असमिया सभ्यता का मूल स्थान और पांच सदी से असम की सांस्कृतिक राजधानी रहा है। यह द्वीप अपने वैष्णव नृत्यों, रास उत्सव, टेराकोटा और पर्यटन के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।


माजुली पर्यटन थोड़ा छोटा हो सकता है, पर यह बेहद जीवंत है। एक ओर जहां ब्रह्मपुत्र नदी इसकी प्राकृतिक सुंदरता में बढ़ोत्तरी करती है, वहीं दूसरी ओर सतरा इसे सांस्कृतिक पहचान दिलाता है।

Jorhat (जोरहाट)

असम (Asam) के चाय की तोह हर कोई दीवाना है अगर आपको चाय के बागानों को करीब से देखना है तो जोरहट जरुर आइए। यहां की पहाडियों पर चाय की खेती देख कर आपको अत्यंत सुकून का एहसास होगा साथ ही यहां चाय का रिसर्च इंस्टिट्यूट भी है जहा पर आप अलग अलग प्रकार का स्वाद ले सकते हैं।


जोरहट जिमखाना क्लब एशिया में बनाया गया पहला और पूरी दुनिया में तीसरा सबसे पुराना शहर है अगर आप भी असम की यात्रा करने जा रहे है तो जोरहट जरुर जाएं।

Manas National Park (मानस नेशनल पार्क)

असम के घूमने के स्थानों की सूची में अगला मानस राष्ट्रीय उद्यान है, जो एक यूनेस्को प्राकृतिक विश्व धरोहर स्थल है। इसमें प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व, बायोस्फीयर रिजर्व सब कुछ शामिल है, जो कि असम के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में आता है। दुर्लभ सुनहरे लंगूर और प्यारे लाल पांडा के लिए प्रसिद्ध होने की वजह से, मानस असम और यहां तक कि पूरे भारत में सबसे अच्छे राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।


इन सबके अलावा अपने जंगली पहाड़, जलोढ़ घास के मैदानों और सदाबहार जंगलों से लेकर प्राकृतिक दृश्यों की वजह से असम के सबसे अच्छे पर्यटक आकर्षणों में से एक है।

Hajo (हाजो)

हाजो तीन धर्मों (हिन्दू, बौद्ध और इस्लाम) के लिए एक प्राचीन तीर्थस्थल असम के पर्यटन स्थल है। यह गुवाहाटी शहर से 24 किलोमीटर की दूरी पर ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित है। यह क्षेत्र कई प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ अन्य पवित्र कलाकृतियों से भी जुड़ा हुआ है। इस स्थान पर दुर्गा, शिव, विष्णु, बुद्ध और मुस्लिम संतों को समर्पित तीर्थ स्थल हैं, जो इन तीनों धर्मों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है।


हयाग्रीव माधव मंदिर जो का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो बौद्धों को भी आकर्षित करता है। केदारेश्वर मंदिर एक शिव मंदिर है, जो राजेश्वर सिंह काल के संरक्षण को दर्शाता है। हाजो बारामकम पोवा मक्का के लिए भी प्रसिद्ध है जो एक प्राचीन मस्जिद है और एक मुस्लिम उपदेशक की दरगाह है।

Dibrugarh (डिब्रूगढ़)

ब्रम्हपुत्र नदी के किनारे बसा डिब्रूगढ़ एक ऐतिहासिक शहर है यह पर्यटन की लिहाज से बेहद खूबसूरत है। असम के इस शहर को स्वर्ग से नवाजा जाता है। वास्तव में डिब्रूगढ़ की खूबसूरती किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां का शांत औऱ सुकुन वातावरण पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है डिब्रूगढ़ को लोग टी सिटी ऑफ इंडिया के नाम से जानते हैं। ऐसे में इस शहर की सैर अवश्य करें।


यहां के चाय के बगान सैलानियों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र कर रहे हैं। अपने आप में शांति और सुकून को समेटे हुए ये शहर बेहद ही खूबसूरत है।

ये भी पढें-

Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Best Places To Visit in Delhi in Hindi: बिना पैसे के दिल्ली में घूमने लायक सबसे बेहतरीन जगह

Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा

भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां

Next Story