
Andhra Pradesh Tourism places in Hindi: आंध्र प्रदेश में घूमने लायक 5 सबसे खूबसूरत जगह

Tourist Places of Andhra Pradesh in Hindi: भारत के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित आंध्र प्रदेश (Andra pradesh) बहुत ही खूबसूरत राज्य है। इस राज्य में धान की खेती बहुत होती है इसलिए इसे ऐतिहासिक रूप से 'भारत का धान का कटोरा' भी भी कहा जाता है। Andra pradesh पर्यटन के लिहाज से बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यहां की एतिहासिक इमारतें, प्राकृतिक स्थान और समुद्री बीच बहुत ही प्रसिद्ध है। अगर आप भी अभी तक यही सोच रहे है कि Andhra pradesh Me Kaha Ghumne Jaaye? तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे Andhra pradesh Me Ghumne wali Jagah (Tourist places in Andhra pradesh in Hindi) तो आइए जानते Top 5 Tourist Places of Andhra Pradesh in Hindi
Andhra Pradesh tourism places in Hindi | Andhra Pradesh ke Paryatan Sthal | Tourist Place in Andhra Pradesh | Andhra Pradesh tourism places in Hindi |
Kadapa (कडपा)
आन्ध्र प्रदेश राज्य में घूमने वाली प्रमुख जगहों में शामिल कडपा पर्यटन पर्यटकों के बीच बहुत लोंकप्रिय स्थान हैं। पेन्ना नदी के नजदीक स्थित कडपा आंध्र प्रदेश का एक प्राचीन शहर है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए ज्यादा जाना जाता है। खास भौगोलिक स्थित के कारण यहां सैलानी ज्यादा आना पसंद करते हैं। यह शहर पालकोंडा और नल्लम पहाड़ियों से घिरा है।
यह शहर अपनी शानदार वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। अगर आपको रामायण काल की झलक देखनी हो तो कडपा से 20 किलोमीटर की दूरी पर वोंटीमिट्टा है। वहां घूमने जरूर जाएं।
Chittoor (चित्तूर)
संस्कृति और परंपराओं से समृद्ध चित्तूर प्राकृतिक और स्थापत्य कला का एक सहज समागम है। इस जगह पर कई सुंदर अभयारण्य और वास्तुशिल्प देखने को मिलते हैं। चित्तूर पर्यटन स्थल राज्य के सबसे खूबसूरत जिलों में से एक हैं। इस जगह पर आने के बाद आपको वनस्पतियों और जीवों का मनोरम संगम देखने को मिलेगा, जो स्वर्ग जैसा एहसास देता है।
चित्तूर में पर्यटक दूर दूर से घूमने आते है क्योंकि यहां के आध्यात्मिक, धार्मिक और कलात्मक मंदिर लोगों को अपनी ओर खींचते है। तो आंध्र प्रदेश जाए तो चित्तूर जाना न भूले।
Vishakhapatnam (विशाखापट्टनम)
आन्ध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम शहर प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। यह शहर आकर्षित समुद्र तटों, गुफाओं, घाटियों, झीलों और पहाड़ो से मिलकर बना है, जो सुंदरता का बेजोड़ नमूना है। यह शहर न सिर्फ अपने समुद्र तटों के लिए जाना जाता है, बल्कि अपने शानदार पर्यटक आकर्षणों जैसे इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कटिकी झरने और ऐसे कई त्रुटिहीन स्थानों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है।
अगर आप वीकेंड में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो विशाखापट्टनम वीकेंड मनाने के लिए परफेक्ट स्थानों में से एक है। यहां घूमने एक बाद आपको जन्नत का एहसास होगा।
Vijayawada (विजयवाड़ा)
अगर आप ऐतिहासिक स्थल देखने के दीवाने है तो आंध्र प्रदेश की यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। यह शहर अपने सुंदर वसंत के मौसम के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। विजयवाडा के प्रमुख आकर्षण में शामिल खूबसूरत मूर्तियाँ, गुफाएं, कोंडापल्ली फोर्ट, कनक दुर्गा मंदिर, भवानी द्वीप प्रकाशम, गांधी पार्क आदि हैं।
विजयवाड़ा शहर दुनिया के सबसे तेजी से विकसित होते शहरों में शामिल है और इसे मकिंसे क्वार्टरली द्वारा ग्लोबल सिटी ऑफ द फ्यूचर की मान्यता भी दी गई है। इस शहर ने कई राजवंशों के उत्थान और पतन को देखा है। तो आप भी इस ऐतिहासिक शहर को अपने घूमने की लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Tirupati (तिरुपति)
अगर आंध्र प्रदेश जाए और तिरुपति न जाएं तो आपका घूमना बेकार है। तिरुपति आन्ध्र प्रदेश राज्य के चितूर जिले में स्थित है जो भक्तो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। श्री वेंकटेश्वर मंदिर हिन्दू धर्म में आस्था रखने वालो के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। हर साल तिरुपति आने भक्तो की संख्या लाखों में होती हैं। इसे विश्व के सर्वाधिक धनी धार्मिक स्थानों में से भी एक माना जाता है।
श्री वेंकटेश्वर का यह पवित्र व प्राचीन मंदिर पर्वत की वेंकटाद्रि नामक 7वीं चोटी पर स्थित है, जो श्री स्वामी पुष्करिणी नामक तालाब के किनारे स्थित है। इसी कारण यहां पर बालाजी को 'भगवान वेंकटेश्वर' के नाम से जाना जाता है।
ये भी पढें-
Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा
भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi
पुडुचेरी(Puducheri) के बारे में रोचक जानकारियां
