सफर

Odisha Tourism Information in Hindi: ओडिशा की ये खास जगहें, दिखाती है अनूठा भारत

Ankit Singh
29 Nov 2021 8:30 AM GMT
Odisha Tourism Information in Hindi: ओडिशा की ये खास जगहें, दिखाती है अनूठा भारत
x
Tourist Spots in Odisha: पर्यटन (Odisha Tourism in Hindi) के लिहाज से ओडिशा एक अनूठा राज्य है, यहां आपको भारत के दूसरे कश्मीर के दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। आज आपको ओडिशा के 5 ऐसे पर्यटन स्थलों (Odisha ke Paryatan Sthal) के बारे में बता रहे हैं जहां आपको घूमने का प्लान बना सकते है। तो आइए जानते है Odisha Tourism places in Hindi

Places to Visit in Odisha in Hindi: ओडिशा पर्यटन स्थल (Odisha Paryatan Sthal) भारत का एक खूबसूरत राज्य है, जो अपने आकर्षित समुद्री तटो, दर्शनीय मंदिरों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए पूरे भारत में बेहद लोकप्रिय है। ओडिशा को पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था। ओडिशा को भारत का खजाना और भारत का सम्मान भी कहा जाता है। जगन्नाथ पूरी मंदिर और कोणार्क का सूर्य मंदिर ओडिशा के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में आता है। अगर आप इन जगहों के अलावा ओडिशा के अन्य दर्शनीय स्थलों (Odisha Tourist Spots in Hindi) की भी तलाश कर रहे हैं, तो चलिए हम आपको इस लेख में बताते हैं, यहां के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट जगहों के बारे में (Tourist Places in Odisha in Hindi)

Odisha Tourism Places in Hindi | Best Place to Visit in Odisha | Tourist Place in Odisha in Hindi | Odisha ke Paryatan Sthal | Odisha Me Gumne ki Jagah

Daringbadi (दरिंगबाड़ी)

समुद्रतल से 3000 फीट की ऊंचाई पर स्थित दरिंगबाड़ी को ओडिशा का कश्मीर कहा जाता है। अगर आप Odisha Trip पर है तो इस जगह पर जरूर जाएं, यह ओडिशा के खास हिल स्टेशन में से एक है। यह पर्वतीय स्थल बेहद ही खूबसूरत है को पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह जगह घने जंगल और जीव जंतुओं के लिए प्रसिद्ध है।


दरिंगबाड़ी पर्वत की आबोहवा आपका मनमोह लेगी, घने जंगलों के बीच झरनों से सरकता पानी वास्तव में बेहद खूबसूरत लगता है। मार्च़ से अप्रैल महीने में इस स्थल का दीदार आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

Chilika Lake (चिल्का झील)

उड़ीसा में देखने वाली जगहों में शामिल चिल्का झील एक शानदार पर्यटन स्थल हैं जोकि खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी हैं। मंगलाजोड़ी पर्यटन के पास स्थित चिल्का झील पिकनिक मानाने के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिलिका झील दुनिया की सबसे तटीय खाड़ी हैं इसके अलावा आप यहां राजहंस और किंगफ़िशर जैसे जीव-जंतुओं को भी देख सकते हैं।


इस झील में कई द्वीप है और यह जगह खासकर जलीय वनस्पतियों, जीव जन्तुओ और कई तरह के पक्षियों व पक्षी बिहार के आकर्षक नजारों के लिए जानी-जाती है। इस झील के पास सूर्योदय और सूर्यास्त का सामने गुजरना आपको एक अलग ही अनुभव देता है।

Udayagiri and Khandgiri Caves (उदयगिरि एंड खंडगिरि गुफा)

आपने इतिहास में ये जरूर पढ़ा होगा की अजंता की गुफा पूरे विश्व भर में फेमस है। वैसे ही भुवनेश्वर उदयगिरि एंड खंडगिरि गुफा पूरे भारत में अपने ऐतिहासिक पहचान के लिए जाना जाता है। इन गुफाओं में कई जैन मंदिर हैं। इस गुफा में लगभग 33 गुफाएं थीं, जो समय ले साथ खंडहर होती चली गई।


इस गुफा की सबसे बड़ी खाशियत ये है कि जब आप एक बार इस गुफा की नक्काशी देख लेंगी तो कई महीनों तक नहीं भूल पाएंगी। इस गुफा में कलिंग कारीगरों द्वारा की गई कुछ बेहतरीन पत्थर की नक्काशी की मिसाल हैं।

Keonjhar Lake (क्‍योंझर झील)

भुवनेश्वर से 220 किमी की दूरी पर स्थित क्‍योंझर राज्‍य के सबसे बड़े जिलों में से एक है। इस जिले की खास बात यह है कि, यह जिला उत्‍तर में झारखंड, दक्षिण में जयपुर, पश्चिम में ढेंकनाल और पूर्व में मयूरभंज स्थित है। यहां प्रसिद्ध क्‍योंझर पठार स्थित है जिससे बैतरणी नदी निकलती है।


हर साल लाखों पर्यटक इस जगह की खूबसूरती को निहारने आते हैं, यहां सुरम्‍य कैस्‍केडिंग झरने भी स्थित है। क्‍योंझर राज्‍य में एक ऐसा जिला है जहां विविध प्राकृतिक संसाधन पाएं जाते है। यहां आकर पर्यटक कांदाधर झरना, सांगाहारा झरना, बड़ा घाघरा झरना, आदि को देख सकते है।

Dhaulagiri (धौलगीरी)

धौलगीरी को धौली के नाम से जाना जाता है, यह एक सुंदर और सुरम्य पहाड़ी है जो दया नदी के तट पर स्थित है। यह राजधानी भुवनेश्वर शहर से 25 किमी दूर है जहां आप कार या ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। यह स्थान काफी ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि यह वह जगह है जहां कलिंग युद्ध तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में लड़ा गया था।


कहा जाता है कि युद्ध के बाद दया नदी का पानी बड़े पैमाने पर रक्तपात के कारण पूरी तरह से लाल हो गया था। इसलिए, आप इस जगह पर बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न मूर्तियां, मंदिर और उत्कीर्णन, स्तूप, स्तंभ और इमारतें देख सकते हैं। इस जगह की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों में नवंबर से मार्च के बीच है।

ये भी पढें-

Low Budget Travel Destinations in Hindi: भारत की इन जगहों पर फ्री में रहकर कर सकते है ट्रिप एन्जॉय

Best Road Trips in India in Hindi : आइए जानते है भारत की 5 बेस्ट रोड ट्रिप जगहों के बारे में

Famous lakes in India for Visit : स्वर्ग जैसी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं भारत की ये 5 झीलें

Historical Places in India in Hindi : भारत के ऐतिहासिक स्थान, जिसके बारे में पहले नहीं सुना होगा

भारत के इन 5 टूरिस्ट प्लेस पर जरुर घूमने जाएं : Best Places To Visit In India In Hindi

Next Story