- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Aadhaar card में कैसे...
Aadhaar card में कैसे बदले घर का address? Details में जानने के लिए आगे पढ़ें

बहुत से लोगों का खुद का घर नहीं होता है और जरूरत पड़ने पर उन्हें अपना घर बदलना पड़ता है। ऐसे में कानूनी कागजात पर एक सही address या पता देना बहुत ही मुश्किल साबित हो सकता है। ऐसा ही एक जरूरी कागजात है हमारा आधार कार्ड (Aadhaar Card)। आधार कार्ड में एक निश्चित पता होना चाहिए जिसे सरकारी रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा। ऐसे में घर बदलने से आधार कार्ड पर अपना address भी बदलना पड़ता है। यहां दिए गए कुछ निर्देशों के अनुसार आप अपने घर के पते के मुताबिक अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने देश के लोगों को यह सुविधा दी है कि वे अपने मौजूदा पते को अपडेट कर सकते हैं।
ऐसा करने के लिए आपको एक पते सत्यापनकर्ता (address verifier) की सहायता से एक पते सत्यापन पत्र (address validation letter) को ऑनलाइन भेजकर किया जा सकता है और पता सत्यापनकर्ता या address verifier किसी भी परिवार के सदस्य, मित्र, घर का मालिक हो सकते हैं, जो आपको उस पते का उपयोग करने की अनुमति दे सकते हैं। आधार कार्ड पर दिए गए पते को बदलने के लिए यहां दी गई कुछ चीजों को आप को ध्यान में रखना होगा। इन चीजों को ध्यान में रखने के बाद ही आप अपने address को बदल सकते हैं। How to update address in Aadhaar card?
घर का निवासी और पता सत्यापनकर्ता (address verifier) दोनों के मोबाइल नंबर को उनके संबंधित आधार कार्ड से जुड़ा हुआ होना चाहिए। इसके अलावा उन दोनों को दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से इसे प्रमाणित करना होगा। साथ ही निवासी के लिए जो सत्यापन करेगा उसकी जानकारी सरकारी दस्तावेज में होनी चाहिए।
इसके बाद जान लीजिए कि आप कैसे अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं:
- सबसे पहले UIDAI की की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं और 'My Aadhaar' मेनू में (address validation letter) या पता सत्यापन पत्र पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप (Request for address validation letter) की पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां आपको अपनी 16 अंकों की virtual ID देनी होगी।
- Captcha भरने के बाद Send OTP पर क्लिक करें।
- एक बार login करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा।
- इसके बाद अपने address verifier या पता सत्यापनकर्ता के बारे में सब विवरण डालें जिसमें उनका आधार नंबर जरूर होना चाहिए।
- पता सत्यापनकर्ता को एक SMS मिलेगा, जिसमें एक लिंक होगा, और इसलिए, इसे अनुमोदन करने की आवश्यकता होगी।
- एक बार सत्यापित हो जाने के बाद आपको SMS के माध्यम से सेवा अनुरोध नंबर (SRN) मिलेगा।
- SRN के माध्यम से login करें और दिए गए address को edit करें और submit करें।
- इसके बाद अपना अपडेट अनुरोध नंबर (URN) को रद्द करें।
-
Let’s know about NASA(नासा) in Hindi
-
Keep your Debit Card safe: debit card की जानकारी कैसे सुरक्षित रखें?
-
JPG/JPEG को Word में कैसे convert करें? How to convert JPG files to Word Document?
-
How to take screenshot in Computer or Laptop? कंप्यूटर या लैपटॉप में स्क्रीनशॉट कैसे ले?
-
क्या आप WhatsApp से लॉग आउट कर सकते हैं? How to log out from WhatsApp?