- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर-प्रदेश
- /
- UP: सिलेंडर ब्लास्ट...
UP: सिलेंडर ब्लास्ट होने से जमींदोज हुए दो मकान, 7 लोगों की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के जिला गोंडा में बीती रात को अचानक से सिलिंडर ब्लास्ट हो जाने की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 7 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ट्वीट से मिली जानकारी के हिसाब के यह घटना गोंडा के वजीर गंज इलाके के टिकरी गांव की है। बताया जा रहा है कि रात को सिलिंडर ब्लास्ट होने की वजह से दो सटे हुए मकान गिर गए। मलबा गिरने के चलते 14 लोग दब गए। बाद में सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमे से 7 लोगों को मृत घोसित कर दिया गया।
Gonda: Two adjacent houses collapsed after a cylinder blast at Tikri village in Wazir Ganj area last night.
— ANI UP (@ANINewsUP) June 2, 2021
"14 people have been rescue, 7 of them have been declared dead and 7 others are undergoing treatment at a hospital," said SP Santosh Kumar Mishra. pic.twitter.com/V6wGRwzilx