- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर-प्रदेश
- /
- UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव...
UP: ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने जमाया कब्जा, 626 सीटों पर जीत हासिल की, सपा शतक से चुकी

यूपी के ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भरतीय जनता पार्टी को रिकॉर्ड जीत हासिल हुई है। 825 ब्लॉकों में से भाजपा को 626 सीट मिली हैं। वहीं समाजवादी पार्टी को 98 सीट पर जीत प्राप्त हुई है। जबकि अन्य दलों के प्रत्याशियों को 101 सीट मिली है। हकांकि लगभग 334 सीट पर भाजपा को निर्विरोध जीत मिली है।
इस जीत के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। सीएम योगी ने जीत के बाद कहा, पीएम मोदी ने जो सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था वो पंचायत चुनाव के जीत के बाद साकार हो रहा है।
आपको बता दें कि 8 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन पर्चे भरे गए थे। जिसमें 334 लोग भाजपा के तरफ से निर्विरोध चुने गए थे, इसके बाद 10 जुलाई को बचे हुए 476 सीटों पर मतदान हुआ जिसमें भाजपा के खाते में 626 सीट आई। भाजपा ने आगरा, लखनऊ समेत 14 जिलों में क्लीन स्वीप किया है।
हालांकि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में विपक्षी पार्टियों ने धांधली का आरोप लगाया है। नामांकन के दौरान कई जगहों पर झड़प भी देखने को मिला। कई जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सपा के कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की। सपा का आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमारी पार्टी के प्रत्याशी को नामांकन का पर्चा ही नहीं भरने दिया।
यह भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के दौरान यूपी के कई जिलों में झड़प, सीतापुर में 3 को लगी गोली
8 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया के दौरान राज्य के अलग अलग शहरों में हंगामा हुआ। कई जिलों में तो ऐसी झड़प हुई कि पुलिस को फायरिंग तक करनी पड़ी। अलग-अलग घटनाओं में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
वहीं सीतापुर के दो पक्ष नामांकन पत्र न मिलने की वजह से आपस में भिड़ गए। जानकारी के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। समर्थकों में इतनी जबरदस्त भिड़ंत हुई को पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में कुल तीन लोग घायल हुए है।
अन्य खबरें
-
2 से अधिक बच्चे हुए तो नहीं मिलेगी ये सुविधाएं, UP में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का ड्राफ्ट हुआ तैयार
-
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही रिवर फ्रंट घोटाले की जांच में तेजी, CBI ने 40 ठिकानों पर की छापेमारी
-
ढाई महीने तक अस्पताल में पड़ा रहा कोरोना संक्रमित का शव, पत्नी नहीं दे पाई थी 15 हजार रुपए
-
लखनऊ समेत इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, पश्चिम यूपी के लोगों को करना होगा और इंतजार
-
यूपी: एक चश्मा बना शादी टूटने की वजह, बिना दुल्हन के ही घर लौटी बारात, जानिए क्या है पूरा माजरा