उत्तर-प्रदेश

UP: जबरन धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गरीब और मूक-बधिरों को बनाते थे निशाना

Janprahar Desk
21 Jun 2021 1:23 PM GMT
UP: जबरन धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, गरीब और मूक-बधिरों को बनाते थे निशाना
x
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाता था। गिरोह के सदस्य महिलाओं और मूक-बधिर लोगों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाते थे।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाता था। गिरोह के सदस्य महिलाओं और मूक-बधिर लोगों का जबरदस्ती धर्म परिवर्तन करवाते थे। यह गिरोह पिछले दो सालों से सक्रिय है। इसमें 100 से ज्यादा लोगों के शामिल होने के बात सामने आई है लेकिन अभी तक दो मौलानाओं की गिरफ्तारियां हुई है।


पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पिछले दो सालों से लोगों को डरा-धमकाकर धर्म परिवर्तन करवा रहा था। मामले में विदेशी फंडिंग की बात भी सामने आई है। इस गिरोह ने अब तक 1000 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया हैं। वहीं, पिछले साल 350 लोगों का धर्मांतरण करवाया है। यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने बताया कि हाल ही में इस गिरोह ने नोएडा के एक मूक बधिर स्कूल के भी 18 बच्चों का धर्म परिवर्तन करवा दिया था।

इस पूरे मामले में एटीएस ने यूपी के गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। पकड़े गए दो मौलाना का नाम मोहम्मद उमर गौतम और मुफ्ती काजी जहांगीर कासमी है। दोनों को दिल्ली के जामिया नगर से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह खुलासा भी हुआ कि गौतम और मुफ्ती काजी भी हिन्दू से मुस्लिम में परिवर्तित हुए है। वही, अभी दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

ये गिरोह गरीब, कमजोर और मूक बधिरों को निशाना बनाकर जबरन धर्म परिवर्तन करवाता था। एटीएस का के अफसरों का कहना है दोनों ही मौलानाओं के ऊपर सिर्फ यूपी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धर्मांतरण कराने का आरोप है। फिलहाल में पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि इस गिरोह में विदेशी फंडिंग कहा से आती है और गिरोह में कितने और मेंबर है।

Also Read: चंपत राय पर जमीन हड़पने का आरोप लगाने वाले 3 पत्रकारों पर FIR दर्ज, फेसबुक पर लिखी थी पोस्ट

Next Story