उत्तर-प्रदेश

यूपी डिफेंस कॉरिडोर एयरो इंडिया शो 2021 में अपनी शुरुआत के लिए है तैयार

Janprahar Desk
21 Jan 2021 8:36 PM GMT
यूपी डिफेंस कॉरिडोर एयरो इंडिया शो 2021 में अपनी शुरुआत के लिए है तैयार
x
यूपी डिफेंस कॉरिडोर एयरो इंडिया शो 2021 में अपनी शुरुआत के लिए है तैयार
नई दिल्ली, 21 जनवरी उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर पहली बार बेंगलुरु में आगामी एरो इंडिया 2021 का हिस्सा बनने जा रहा है।यह कार्यक्रम तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच निर्धारित है।एरो इंडिया का आयोजन भारत में हर दूसरे साल किया जाता है, जिसे सार्वजनिक एयर शो के साथ एरोस्पेस और रक्षा उद्योगों के लिए प्रमुख प्रदर्शनियों में से एक माना जाता है। एरो इंडिया, अंतर्राष्ट्रीय विमानन क्षेत्र को व्यापार के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

उत्तर प्रदेश ने पिछले साल लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का आयोजन करके देश की रक्षा कंपनियों को सफलतापूर्वक आकर्षित किया था।विदेशी रक्षा निर्माण कंपनियां, जो लखनऊ में डिफेंस एक्सपो का हिस्सा थीं, अब एरो इंडिया शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

रक्षा मंत्रालय और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की ओर से आयोजित होने वाला यह शो विभिन्न देशों को संभावित ग्राहकों और निवेशकों को अपने रक्षा उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। प्रदर्शकों (इग्जिबिटर) की ओर से संभावित ग्राहकों के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने की संभावना है।उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर के सीईओ अवनीश के. अवस्थी ने खुलासा किया कि बेंगलुरु में होने वाले एरो इंडिया शो में उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर का एक विशाल मंडप (पवेलियन) होगा।उन्होंने कहा, हमारी टीम तैयार है और कई विदेशी रक्षा कंपनियों ने उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में अपनी इकाइयों को लगाने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। उनका काम प्रगति पर है, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश में और अधिक कंपनियों को आने के लिए आकर्षित करने में सक्षम होगा।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में कुल 541 रक्षा कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें से 463 घरेलू हैं और 78 विदेशी हैं। कंपनियों के पास पहले से ही उनके मंडप बुक हैं। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में 105 कंपनियां वर्चुअल तरीके से जुड़ेंगी।एरो इंडिया 2021, एरो इंडिया का 13वां संस्करण है और हर साल भारतीय घरेलू कंपनियों और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (पीएसयू) की भागीदारी बढ़ी है।

इस एयर शो में जहां पहले विदेशी विमानों की हवाई प्रदर्शनियों को प्रमुखता दी जाती थी, वहीं अब इसमें स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस और हेलीकॉप्टरों की कलाबाजी के साथ ही कई प्रकार के हवाई प्रदर्शनों को प्रमुखता से दिखाया जाता है।

अन्य खबरें:

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story