- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर-प्रदेश
- /
- नागरिकता संशोधन कानून...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा नागरिकता संशोधन कानून देश की सुरक्षा के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भारत के हित में भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए है। यह कानून मूल जो भारतीय है उन लोगोंको कुछभी हानि नहीं पहुंचता है |
नागरिकता संशोधन कानून न किसी भारतीय का अधिकार छीनता है, न ही किसी तरह का नुकसान पहुंचाता है। ये अनुरोध करता हूं कांग्रेस और उसके साथी दलों से कि इस मुद्दे पर मुसलमानों को डराने या भड़काने का प्रयास न करें। इस देश का मुसलमान इस देश में ही रहेगा , किसीको कोई हानि नहीं होगी |
देश के प्रधानमंत्री ने कहा जो हिंदुस्तान की मिट्टी के मुसलमान हैं उन्हें कोई इस देश से अलग नहीं कर सकता। ये 130 करोड़ देशवासियों के प्रधानमंत्री का वचन है। इसलिए डरनेकी कोई जरुरत नहीं | कोंग्रेस के कार्यकर्ता आप लोगोंको भड़काने की कोशिस कर रहे है |
नागरिकता संशोधन कानून देश की सुरक्षा के लिए उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 30, 2019
यह कानून किसी व्यक्ति, जाति, मत, मजहब के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह भारत के हित में भारत के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा प्रदान करने के लिए है।#IndiaSupportsCAA