उत्तर-प्रदेश

10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे पंचायत चुनाव:डॉ. दिनेश शर्मा

Janprahar Desk
14 Feb 2021 5:52 PM GMT
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे पंचायत चुनाव:डॉ. दिनेश शर्मा
x
10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले हो जाएंगे पंचायत चुनाव:डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश, 14 फरवरी । उप्र मुख्यमंत्री व रायबरेली जिले के प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को स्पष्ट कर दिया कि यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले पंचायत चुनाव हो जाएंगे। इस बार बोर्ड परीक्षा 24 अप्रैल से होगी।

पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्वक कराए जाएंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया। प्रदेश में छह एकलव्य स्कूल खुलने के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में एक-एक इंटीग्रेटेड लैब भी स्थापित होगी।



उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय करो में भारी कटौती की है। यह बजट प्रदेश के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खर्च किया जाएगा। शहर के सारस होटल में पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट प्रदेश के साथ ही पूरे देश के विकास के पहिए को तेजी से आगे बढ़ाने के लक्ष्य को रखकर बनाया गया है। देश में 15 हजार आदर्श स्कूल खोले जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार भू-माफियाओं के खिलाफ लगातार काम कर रही है। सरकारी जमीनों पर जिन लोगों के कब्जे हैं, उन्हे हटाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिले के हर आम व्यक्ति को ध्यान में रखकर विकास को आगे बढ़ाया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आय को दो गुना करने का प्रयास कर रही है।

अन्य खबरे

Next Story