- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर-प्रदेश
- /
- लखनऊ: नौकरी और खाने का...
लखनऊ: नौकरी और खाने का झांसा देकर आधा दर्जन लोगों ने 14 वर्षीय नाबालिग से किया गैंगरेप

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में इंसानियत हो शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने गैंगरेप किया। बताया जा रहा कि लड़की घर से लड़ाई करके निकली थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मां ने किसी बात पर लड़की को डांट लगा दी थी, तो लड़की नाराज होकर घर से बाहर निकल गई। लड़की को रोड पर रोता देख ई रिक्शा चालक इकरामुद्दीन उसे खाना और नौकरी दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। घर पहुंचने से पहले उसने अपने 5 और दोस्तों को भी बुला लिया। इधर लड़की के परिवाजों ने थाने में घुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
उधर ई रिक्शा चालक लड़की को अपने रुम पर ले गया। इसके बाद वहां मौजूद 5 और लोगों ने बारी बारी से लड़की का रेप किया। इस दौरान लड़की मदद की गुहार लगाई रही और चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने रहम नहीं बरती और सभी बारी-बारी से लड़की का बलात्कार करते रहे।
लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इकरामुद्दीन के साथ शकील, उत्तम शर्मा, मोहम्मद नफीस, नूर मोहम्मद और रितेश यादव है।
Also Read: 25 वर्षीय युवक ने स्कूल के टॉयलेट में 7 साल की नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी गिरफ्तार