उत्तर-प्रदेश

यूपी में बढ़ रहे हत्या, अपहरण और छेड़खानी के मामले: विपक्षी सरकार ने ट्वीट कर लगाया निशाना

Janprahar Desk
12 Aug 2020 7:24 PM GMT
यूपी में बढ़ रहे हत्या, अपहरण और छेड़खानी के मामले: विपक्षी सरकार ने ट्वीट कर लगाया निशाना
x

उत्तर प्रदेश में लगातार हत्या अपहरण और छेड़खानी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, और कानून व्यवस्था इतनी कड़ी होने के बावजूद भी इस स्थिति में कोई सुधार देखने को नही मिल रहा है। 

अभी हाल  ही में  एक और मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जिले में प्राइवेट वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

उत्तर प्रदेश में लगातार हत्या अपहरण और छेड़खानी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं, और कानून व्यवस्था इतनी कड़ी होने के बावजूद भी इस स्थिति में कोई सुधार देखने को नही मिल रहा है। 

अभी हाल  ही में  एक और मामला सामने आया है। शाहजहांपुर जिले में प्राइवेट वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने कॉलेज प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित ने छत से कूदने से पहले वीडियो भी बनाया है। उसका आरोप है कि, कोविड-19 वार्ड में ड्यूटी करने के लिए उसने पीपीई किट की मांग की थी। लेकिन उसे धमकाया गया। कहा गया कि, अगर वह ड्यूटी नहीं करेगी तो उसे गायब कर दिया जाएगा। गोली मार दी जाएगी। कैरियर भी बर्बाद कर दिया जाएगा। छात्रा का इलाज जारी है। 

अब एक नया मामला सामने आया है ।यहां बागपत जिले में मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोखर को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 52 वर्ष थी ।सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि खोकर सुबह की सैर के लिए खेतों में गए थे और जब वह घर को लौट रहे थे ,तो कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां दागी। 

इस तरह के अपराधों को रोकने में नाकाम रहने पर छपरौली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश चिकारा निलंबित कर दिए गए हैं। इस मामले में 5 आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। सूत्रों से पता चला है कि बदमाशों ने खोकर को दो गोली मारी। इसमें एक सिर और दूसरी सीने में जा लगी।


बिगड़ती न्याय की व्यवस्था और बढ़ते हत्या, अपहरण, छेड़खानी के मामले को देखकर विपक्षी सरकारों ने यूपी सरकार पर सीधा निशाना साधा है। बसपा सरकार की अध्यक्ष मायावती और प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्विटर पर कुछ ट्वीट किया। जिससे सीधा पता चलता है कि विपक्षी सरकारी भी न्यायिक व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर सीधा निशाना साध रही हैं।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा, "बुलंदशहर में अपने चाचा के साथ बाइक पर जा रही होनहार छात्रा सुदीक्षा भारती को मनचलों की वजह से जान गवानी पड़ी ,बेटियां आखिर कैसे आगे बढ़ेंगे,?"
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा "उत्तर प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है ,यहां जंगलराज चल रहा है, सरकार मस्त और कानून व्यवस्था ध्वस्त है।"

छपरौली क्षेत्र में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां दो माह के भीतर तीन हत्याएं हो चुकी हैं। इससे पहले हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना, रालोद के वरिष्ठ नेता देशपाल खोकर की भी कुछ दिन पहले हत्या हुई थी।

Next Story