
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर-प्रदेश
- /
- एक शादी की कहानी;...
एक शादी की कहानी; दूल्हा हेलीकॉप्टर से आए और दुल्हन को........!

a wedding story; The groom came by helicopter and the bride....!
पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के रियामबाड़ी तहसील के बनवाड़ा गांव में हुई इस शादी की चर्चा फिलहाल सोशल मीडिया पर हो रही है। समाजसेवी घनश्याम सिंह की भतीजी की गत शुक्रवार को गांव में शादी हुई थी। शादी में दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा और दुल्हन को घर वालो ने हेलीकॉप्टर में दुल्हन को विदा किया।
दिलचस्प बात यह है,कि दुल्हन के पिता नहीं थे, लेकिन जब वह जीवित थे, तो वह चाहते थे,कि उनकी बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा किया जाए। जैसे ही दूल्हे को यह बात समझ में आई, उन्होंने अपने दिवंगत ससुर की इच्छा को पूरा करने के लिए एक हेलीकॉप्टर बुक किया और शादी के लिए बनवाड़ा गांव आ गए।
इस शादी की खास बात ये है,कि ये शादी बिना दहेज लिए हुई थी। दूल्हे ने बिना दहेज के केवल एक रुपया और एक नारियल शुभ के रूप में लिया। वधू पक्ष की ओर से दूल्हे को पांच लाख रुपए दहेज के रूप में देने वाले थे, लेकिन दूल्हे दहेज़ में ये पांच लाख रुपए नहीं और दूल्हे के परिजनों ने भी रुपए लेने से इनकार कर दिया। दूल्हे के पिता नंद सिंह राजावत ने कहा कि दहेज प्रथा आजकल एक कुप्रथा है। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए सभी को आगे आकर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
अलवर के माधोगढ़ की यह बारात इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग दूल्हे रॉबिन सिंह राजावत और उनके परिवार की सराहना कर रहे हैं। दूल्हा रॉबिन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। हेलीकॉप्टर गांव पहुंचा तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर के साथ सेल्फी ली।
