उत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पटाखे की फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट 2 लोगों की मौके पर ही मौत!

Janprahar Desk
4 Nov 2020 1:48 PM GMT
उत्तर प्रदेश में पटाखे की फैक्ट्री में हुआ भीषण विस्फोट 2 लोगों की मौके पर ही मौत!
x
उत्तर प्रदेश में कुशीनगर के जिले कप्तानगंज इलाके में आज सुबह एक अवैध रूप से चल रहे पटाखा गोदाम और फैक्टरी में विस्फोट होने के कारण 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई और कई अन्य इसके कारण घायल हो गए हैं।

विस्फोट इतना भीषण था कि इसके प्रभाव से पूरा का पूरा गोदाम ही ढ़ह गया और इसके मलबे के नीचे अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ ही अब तक लगभग 6 लोगों को दबे हुए मलबे के अंदर से निकाल कर स्थानीय नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम अवैध रूप से चल रहा था और यह धमाका तब हुआ जब के सभी कर्मचारी सुबह से ही पटाखे बना रहे थे। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार घटना में आसपास के तीन से चार घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया है, और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है।

Next Story