
राजस्थान सरकार की एक पहल: राजधानी में बनेगा इंदिरा महिला शक्ति केंद्र,लागत 3 करोड़ होगी

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। और मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार रात ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी । राजस्थान राज्य की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में स्थित मानसरोवर के टेक्नोलॉजी पार्क में महिलाओं के लिए एक केंद्र बनाया जाएगा। जिसका नाम है -इंदिरा महिला शक्ति केंद्र। इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹ 3 करोड़ होगी।
आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं काउंसलिंग के लिए यह केंद्र बनाया जाएगा। केंद्र के निर्माण के संबंध में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास के सचिव केके पाठक ने प्रस्तुतिकरण दिया है ।इस केंद्र के निर्माण पर बोर्ड की आगामी बैठक में अनुमति ली जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने राजस्थान आवासन मंडल को इसे लेकर एक प्रस्ताव दिया है। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड और महिला और बाल विकास विभाग के बीच 19 साल का एमओयू होगा। अभी यह केंद्रीय महिला आयोग में चल रहा है ,जिसे यहां स्थानांतरित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 के नेतृत्व में राजस्थान में महिला सशक्तिकरण के बेहतर प्रयास किये जा रहें है। https://t.co/TgNwO8D9ED
— CMO Rajasthan (@RajCMO) July 10, 2020
1/2 pic.twitter.com/ra3K482uG1
Loading tweet...
Loading tweet...
Loading tweet...
यहां महिलाओं के लिए कुछ विशेष self-defence एवं उद्यमिता के कौशल प्रशिक्षण हेतु सुविधा केंद्र होंगे। साथ ही दूर दराज से आने वाली महिलाओं के ठहरने के लिए विश्राम स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। महिलाओं एवं बच्चों के लिए विशेष हॉबी क्लासेस का संचालन भी करवाया जाएगा ।
कला के केंद्र बनाए जाएंगे। जिससे महिलाओं एवं बच्चों की कला एवं अभिरुचि के विकास को नियमित रूप से चलाया जा सके।
जिन बच्चों एवं महिलाओं की स्पोर्ट्स में रुचि है उनके लिए स्पोर्ट्स जोन भी बनाया जाएगा।
जो महिलाएं खाना बनाने में रुचि रखती हैं उनके लिए हस्तशिल्प परिधान एवं खाने-पीने के उत्पादों के प्रमोशन के लिए हेरिटेज हार्टवर्क फूड जोन बनाया जाएगा, जिससे वे अपने प्रोडक्ट्स को भेज सकती हैं।
महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनकी कला एवं अभिरुचि के विकास के लिए कला प्रशिक्षण भी दिया जाएगा ।
इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग ₹ 3 करोड़ होगी।