अन्य राज्य:

मुंबई में नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का आज निधन |

Janprahar Desk
30 Dec 2019 7:41 PM GMT
मुंबई में नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का आज  निधन |
x
नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का आज निधन मुंबई में इलाज करते समय मृत्यु हो गई | विखो-ओ योशू को फेफडोंका कैंसर था | उनकी उम्र ६९ साल की थी | विधानसभा के जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज शाम दीमापुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल राजकीय सम्मान के साथ किया

नागालैंड विधानसभा के अध्यक्ष विखो-ओ योशू का आज निधन मुंबई में इलाज करते समय मृत्यु हो गई | विखो-ओ योशू को फेफडोंका कैंसर था | उनकी उम्र ६९ साल की थी | विधानसभा के जन-सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर आज शाम दीमापुर लाया जाएगा। अंतिम संस्कार कल राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

नगालैंड डेमोक्रेटिक प्रोगेसिव पार्टी के नेता विखो-ओ यीशू को पिछले मार्च में विधान सभा का अध्‍यक्ष चुना गया था। उनके सम्‍मान में राज्‍य सरकार ने तीन दिन के राष्‍ट्रीय शोक की घोषणा की है। नगालैंड के राज्‍यपाल आर एन रवि ने विखो-ओ यीशू के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है।

नागालैंड अक्टूबर 2017 में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी का नाम बदल कर नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी हुआ तथा पार्टी का गठन हुआ। यह पार्टी मुख्यतः नागा पीपल्स फ्रंट के विद्रोही नेताओं व विधायकों की है जिन्होंने नागालैण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री नेफियू रियो का समर्थन किया है।

जनवरी 2018 नागा पीपल्स फ्रंट के भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद नेफियू रियो ने पार्टी का दामन थाम लिया। इसी महीने एनपीएफ के 10 विधायकों ने भी पार्टी का दामन थाम लिया। अब एनडीपीपी का भाजपा के साथ गठबंधन है।

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story