अन्य राज्य:

4 दिनों से जल रहा है उत्तराखंड, अब और क्या क्या दिखाएगा प्रकृति का कहर!?

Janprahar Desk
26 May 2020 10:10 PM GMT
4 दिनों से जल रहा है उत्तराखंड, अब और क्या क्या दिखाएगा प्रकृति का कहर!?
x

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को अब लगातार 4  दिन होने आए हैं। करीब 50 हेक्टेयर के ऊपर के जंगल जल कर राक हो चुके हैं!

एक के बाद एक देश में दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक देश Amphan की मचाई तबाही से उभरा नहीं था कि अब एक और आपत्ति सामने आ खड़ी हुई !

उत्तराखंड राज्य के कई जंगलों में पिछले 4 दिन से भयंकर आग फैली हुई है। अब तक इस आग से 2 लोगों की मौत हुई है। वन्य जीवन का तो ना जाने कितना नुकसान हो चुका होगा!

जहां एक ओर देश कोरोनावायरस से अपनी जंग लड़ रहा है, तो वहीं प्रकृति ने एक और चुनौती ले कर पेश हो गई है। यह आग करीब 51 हेक्टेयर के जंगलों को जला चुकी है और थमने का नाम नहीं ले रही। 2 लोगों की मानहानि के साथ 1 आदमी घायल हो चुका है।

ट्विटर से लेकर इंस्टाग्राम, सभी जगह इस आग की तस्वीरे और वीडियो फैल रहे है। देश भर से लोग इस विपत्ति के खत्म होने की कामना कर रहे हैं। 

जिन जंगलों में आग लगी है, उनके और साथ ही आसपास के जंगलों के वन्य प्राणी भी भारी खतरे में आ चुके हैं। अब तक ना जाने कितने प्राणी इस आग की चपेट में आ चुके होंगे। यह देश के लिए बड़ा भारी नुकसान है! 

लगभग 21 आग की घटना अकेले कुमगाओ क्षेत्र की है! वहीं गढ़वाल क्षेत्र में करीब 16 खबरें आईं हैं।

अमेज़न, फिर ऑस्ट्रेलिया और अब उत्तराखंड… ना जाने और कितने जंगल इस आग की चपेट में नष्ट होने वाले हैं!

 2020 सचमुच एक यादगार साल है, फर्क बस ये है को इसकी यादें दिल में खुशी नहीं, बुरे समय की यादों से थरथराहट ले आएगी! 

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story