
- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य:
- /
- गोवा में कोरोनावायरस...

गोवा सरकार ने शनिवार से राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू कर दी है।देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने पर राज्य में गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी रंगनाथ भोज्जे ने पहला इंजेक्शन लगवाया था।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओड़िशा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गयी।
कोरोनावायरस (COVID-19) एक संक्रामक बीमारी है जो एक नए खोजे गए कोरोनावायरस के कारण होता है।
COVID-19 के साथ बीमार पड़ने वाले अधिकांश लोग हल्के से मध्यम लक्षणों का अनुभव करेंगे और विशेष उपचार के बिना ठीक हो जाएंगे।
अन्य खबरें
