
- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य:
- /
- उत्तराखंड कांग्रेस की...
उत्तराखंड कांग्रेस की सीनियर नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, पार्टी के बैठक में शामिल होने दिल्ली आई थीं

उत्तराखण्ड कांग्रेस की दिग्गत नेत्री और प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश अब नहीं रहीं, रविवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। कांग्रेस की होने वाली बैठक के लिए वह शनिवार को दिल्ली पहुंची थी। दिल्ली के उत्तराखंड सदन में उन्होंने आज अंतिम सांस ली। अब उनके पार्थिव शरीर को उत्तराखंड ले जाने की तैयारी की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट किया है। कांग्रेस नेता अल्का लांबा, अनिल चौधरी, सरल पटेल समेत कई नेताओं ने डॉ. हृदयेश की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यूपी से अलग हुए राज्य उत्तराखंड में डॉ. इंदिरा हृदयेश विपक्ष की कद्दावर नेता थी। विपक्षी नेता भी उनका बहुत सम्मान करते थे।
उत्तराखण्ड में अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बैठक रखी गई, इसी के मद्देनजर वह दिल्ली पहुंची थी, उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के राजनीतिक अभियान का वो प्रमुख हिस्सा थी।
कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव ने उनके निधन की जानकारी दी। देवेंद्र यादव ने ट्विटर हैंडल पर लिखकर बताया, "उत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश जी के अकस्मात और असामयिक निधन से मन स्तब्ध है। कल ही उनके साथ उत्तराखण्ड के भविष्य को लेकर मैंने कई बातें की थी। कांग्रेस परिवार के लिए एक भारी क्षति। मेरी परिवारजनों को संतावना व उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।"
Also Read: यूपी में अब तंबाकू विक्रेताओं को लेना होगा नगर निगम से लाइसेंस, कैन्डी-चिप्स भी बेचने की अनुमति नहींउत्तराखण्ड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश जी के अकस्मात और असामयिक निधन से मन स्तब्ध है।
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) June 13, 2021
कल ही उनके साथ उत्तराखण्ड के भविष्य को लेकर मैंने कई बातें की थी।
कांग्रेस परिवार के लिए एक भारी क्षति।
मेरी परिवारजनों को संतावना व उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति 🙏 pic.twitter.com/8UMQcQUB1k
