- Home
- /
- राज्य
- /
- अन्य राज्य:
- /
- Chandigarh: सेक्टर 32...
अन्य राज्य:
Chandigarh: सेक्टर 32 के पीजी में लगी आग, 3 लड़कियों की मौत।
Janprahar Desk
22 Feb 2020 8:01 PM GMT

x
शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में आग लगी गई, जिस वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पीजी में करीब 25 लड़कियां रहती हैं। मरने वाली तीनों लड़कियां एक ही कमरे में रहती थीं। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं
शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित लड़कियों के एक पीजी में आग लगी गई, जिस वजह से तीन लड़कियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस पीजी में करीब 25 लड़कियां रहती हैं। मरने वाली तीनों लड़कियां एक ही कमरे में रहती थीं। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।
चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि सभी युवतियों की उम्र 19-22 साल थी। वे सेक्टर 32 की इमारत की पहली मंजिल पर पेइंग गेस्ट बनकर रह रही थीं। पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए चार दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है।
Next Story