
Onam 2023: केरल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम, महज ९ दिनों में बिकी ६६५ करोड़ की शराब...

Onam 2023: केरल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम, महज ९ दिनों में बिकी ६६५ करोड़ की शराब...
Onam 2023: दक्षिणी राज्यों में ओणम बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह केरल राज्य का एक प्रमुख त्योहार है। ओणम खेतों में अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। इस दस दिवसीय उत्सव की शुरुआत इस साल 20 अगस्त को हुई थी।
ओणम के पहले दिन को 'अथम' और आखिरी दिन को 'थिरुओनम' कहा जाता है। ओणम खेतों में अच्छी फसल के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े खरीदते हैं और इस त्योहार के लिए कई पारंपरिक खाद्य पदार्थ भी तैयार किए जाते हैं। इस साल भी यह त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस साल 'ओणम' मनाते समय लोगों ने भारी मात्रा में शराब का भी सेवन किया है। केरल में पहले ९ दिनों में ६६५ करोड़ रुपये की शराब बिकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल ४१ करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल इन्हीं दिनों में ६२४ करोड़ की शराब का रिकॉर्ड बना था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उथराडोम के दिन केरल में ११६ करोड़ रुपये की शराब की रिकॉर्ड बिक्री हुई। पिछले साल यही आंकड़ा ११२ करोड़ था।
Also Read...
• Onam 2023: केरल के फसल कटाई महोत्सव का इतिहास, महत्व और उत्सव....
• Durand Cup 2023: भारत और एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता...
• ICC World Cup 2023 Schedule: A Complete Guide to the Upcoming Tournament...
