
- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई मेयर किशोरी...
मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर को मिली जान से मार देने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर (Kishori Pednekar) को जान से मार देने की धमकी देने पर आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस ने कहा हैं इस केस की जांच अभी चल रही है।
आपको बता दें बीते 22 दिसंबर को बीएमसी (BMC) कार्यालय में यह धमकी दी गई थी। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर अभद्र भाषा कर जान से मारने की धमकी दी थी।
Mumbai: Case registered against an unknown person in Azad Maidan Police station over death threat to Mumbai mayor Kishori Pednekar; investigation underway
— ANI (@ANI) January 6, 2021
(file photo) pic.twitter.com/hjMfch8PDr
महापौर ने मुंबई के आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में 31 दिसंबर को एफआईआर दर्ज करवाई है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ दिनों से किशोरी पेडणेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साध रही हैं। ईडी की जांच पर भी उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा था।
