महाराष्ट्र

मुंबई लोकल ट्रैन दिवाली के बाद होगी शुरू?

Janprahar Desk
13 Nov 2020 2:44 PM GMT
मुंबई लोकल ट्रैन दिवाली के बाद होगी शुरू?
x
मुंबई लोकल ट्रैन सामान्य लोगों को के लिए पूरी तरह बंद थी। केवल अत्यावश्यक सेवाएं जैसे हॉस्पिटल या सरकारी कर्मचारी को ही अनुमति थी। लेकिन अभी लोकल कुछ  नियमों के साथ सामान्य लोगों के लिए शुरू हो गया है

कोरोना वायरस के वजह से देश में लॉकडाउन कर दिया गया था। जिसके चलते प्राइवेट दफ्तर, मार्किट सहित मुंबई लोकल भी लॉकडाउन का असर हुआ था। इंडियन रेलवे ने केवल लॉन्ग डिस्टेंस ट्रैन ही शुरू रखी ताकि मजदूर अपने घर, उत्तर प्रदेश, बिहार, या बंगाल जा सके।

मुंबई लोकल ट्रैन सामान्य लोगों को के लिए पूरी तरह बंद थी। केवल अत्यावश्यक सेवाएं जैसे हॉस्पिटल या सरकारी कर्मचारी को ही अनुमति थी। लेकिन अभी लोकल कुछ नियमों के साथ सामान्य लोगों के लिए शुरू हो गया है, और कहा गया हैं कि यदि त्यौहार में कोरोना केसेस में बढ़ोतरी नहीं हुई तो दिवाली के बाद मुंबई लोकल सभी के शुरू हो जाएगी।

बृहन्मुम्बई महानगर पालिका ने कहा, हम 2 हफ्ते कोरोना केसेस पर नजर रकेंगे उसपर लोकल ट्रैन शुरू करना चाहिए या नहीं इसपर फैसला लिया जाएगा। यदि बढ़ते संक्रमण दिखा तो लोकल ट्रैन शुरू करने का फैसला रद्द कर दिया जायेगा।

आपको बता दें, ट्रैन से 7.5 मिलियन लोग यात्रा करते है। लेकिन कोरोना वायरस के वजह से मार्च में सुविधा रद्द कर दी थी।

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story