महाराष्ट्र

मुंबई: इंस्टाग्राम दोस्तों ने 3 अलग-अलग जगहों पर 3 बार लूटी नाबालिग लड़की की अस्मत

Janprahar Desk
6 Jun 2021 11:11 AM GMT
मुंबई: इंस्टाग्राम दोस्तों ने 3 अलग-अलग जगहों पर 3 बार लूटी नाबालिग लड़की की अस्मत
x
देश की माया नगरी मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही दोस्तों ने तीन अलग-अलग जगहों पर 3 बार उसकी अस्मत लूटी।

देश की माया नगरी मुंबई से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके ही दोस्तों ने तीन अलग-अलग जगहों पर 3 बार उसकी अस्मत लूटी। फिलहाल इस मामले में रेप और गैंगरेप की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुंबई के मलाड वेस्ट में 16 वर्षीय लड़की के परिजन 31 मई को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने आये। लड़की नाबालिग थी तो पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना 31 मई और 1 जून के रात की है।

पुलिस तलाशी कर ही रही थी कि लड़की 1 जून की दोपहर घर आ गई। घर आने के बाद लड़की डरी और सहमी थी, परिजन पूछते रहे लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में जब महिला पुलिस लड़की के घर पूछताछ करने आई तो लड़की की आपबीती सुन पुलिस भी दंग रह गई।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि लड़की के इंस्टाग्राम दोस्तों ने मलाड के एक होटल के बाहर बर्थडे पार्टी रखी थी। तो लड़की पार्टी में शामिल होने के लिए वहां गई। सभी लोग होटल के बाहर ही मिले और एक कार के ऊपर केक रखकर काटा जा रहा था तभी उसमें से दो लड़कों ने लड़की की कार के अंदर खींचा और उसका रेप किया। उसके बाद लड़की को मलाड स्थित दूसरे दोस्त के यहां छोड़ दिया। यहां पर भी उसके दूसरे दोस्तों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद लड़की आपने घर जाने के बजाए दूसरे दोस्त के घर चली गई, वहां पर भी लड़की के साथ रेप किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी रेप करने वाले दोषियों की उम्र लगभग 18 से 23 वर्ष है। इस मामले में पुलिस ने 4 लड़कों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है। हालांकि इन दो लड़कों ने रेप नहीं किया था मगर उस दिन वहां मौजूद थे।

सभी आरोपियों को पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story