- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई में बारिश का...
मुंबई में बारिश का कहर, दीवार ढहने से अब तक 21 लोगों की मौत, जारी हुआ रेड अलर्ट

मुंबई में रात से लगातार हो रही बारिश जानलेवा होती जा रही है। बारिश के चलते अलग अलग जगहों पर दीवार ढहने से कुल 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मौके पर NDRF की टीम का रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश के चलते चेंबूर इलाके की झुग्गी-झोपड़ियों में दीवार ढहने से 15 लोगों की मौत हुई। वहीं, विक्रोली में भी ऐसा हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि भांडुप में बारिश के चलते जर्जर दीवार गिरने से एक 16 साल कर लड़के की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अभी कई लोग मलबे के नीचे फंसे है, जिन्हें निकालने का काम जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में दिनभर पानी बरसेगा। मौसम वुभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। रात के लगातार हो रही बारिश के चलते मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। कांदिवली की कई दुकानों में पानी भरने के चलते लाखों का माल खराब हो गया। वही, अंधेरी और दादर के लोग जलभराव से परेशान रहे। रायगड, ठाणे और पालघर में आज दिनभर बारिश होने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट : स्वास्थ्य अफसर और डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र में हुआ बदलाव, अब इतने साल में होंगे रिटायर
वहीं, आज रविवार होने के चलते कामकाजी लोगों की राहत मिली है। बारिश की वजह से रेलमार्ग पर पानी भर गया है। लोकल ट्रेनों की आवाजाही आज प्रभावित रहेगी। रविवार के चलते आफिस जाने वाले लोगों को राहत मिली है।
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो रविवार को बारिश होने के अच्छे आसार है। बीते मंगलवार को शहर में मानसून की पहली बारिश हुई थी, उसके बाद से लोग बारिश की राह देख रहे है। लेकिन रविवार को राजधानी के लोगों को राहत मिलने की पूरी संभावना है।
अन्य खबरें
-
क्या महाराष्ट्र में फिर से लगेगा लॉकडाउन? 15 जिलों में बढ़ रहे संक्रमितों ने बढ़ाई चिंता
-
मुंबई में तीसरी लहर का प्रकोप पहली दो लहरों से कितना घातक होगा? TIFR का लगाया ये अनुमान
-
Ganeshotsav 2021: मूर्ति कितनी ऊंची होनी चाहिए इसपर महाराष्ट्र सरकार का क्या है कहना?
-
महाराष्ट्र में तीसरी लहर की आहट, रत्नागिरी-पालघर और नवी मुंबई में मिला कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट
-
ठगों ने सोसाइटी के 390 लोगों को लगा दी कोरोना की नकली वैक्सीन, टीके के नाम पर लूट 5 लाख रुपए