महाराष्ट्र

Barshi Fire: महिलाओं के शव उड़कर गन्ने के खेतों में गिर गए... एक घंटे तक कोई मदद नहीं मिली।

Sudarshan Kendre
2 Jan 2023 3:00 AM GMT
Barshi Fire Video: Bodies of women fly and fall into sugarcane fields... There was no help for an hour.
x

Barshi Fire Video: Bodies of women fly and fall into sugarcane fields... There was no help for an hour.

Barshi Fire: सोलापुर जिले के बार्शी में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है,कि इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयावह था,कि मजदूरों का जगह पर ही कोयला हो गया। यह बार्शी तालुका के पांगरी गांव के पास एक पटाखे का कारखाना था। जिस वक्त जबरदस्त धमाका हुआ,उसी वक्त फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम चल रहा था। चार एकड़ में फैली इस फैक्ट्री में ४० लोग काम करते थे। विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। करीब पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। वाह के स्थानीय लोगो का कहना है,कि उनमें से कुछ लोगो की मौत समय पर मदद नहीं मिलने के कारण हुई है। प्रशासन ने अभी तक मौत के आंकड़ों पर आधिक जानकारी नहीं दी है।

मदत कार्य में शामिल एक स्थानीय आदमी ने बताया कि,जब विस्फोट हुआ तो हम मदद के लिए दौड़े। दो महिलाओं के शव गन्ने के खेत में विस्फोट की वजह से उड़ के गए थे। कुछ मदत के लिए चीला रहे थे। हमने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया। करीब एक घंटे तक 108 एंबुलेंस, पुलिस या कोई अन्य एंबुलेंस नहीं आई थी। वहां मौजूद लोग एक घंटे से फोन कर रहे थे। लेकिन वाह एक,दो घंटे कोइ भी नहीं आया था,ऐसा स्थानीय आदमी ने कहा है।

बार्शी की इस पटाखा फैक्ट्री में बांगरवाड़ी, वालवाड़, उकड़गांव के लोग काम करते थे। फिलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Sudarshan Kendre

Sudarshan Kendre

    Next Story