झारखण्ड

घर में अकेले थी लड़की, दंबगों ने युवती को जिंदा दीवार में चुनाव दिया, जमीन विवाद का था मामला

Janprahar Desk
6 Jun 2021 2:14 PM GMT
घर में अकेले थी लड़की, दंबगों ने युवती को जिंदा दीवार में चुनाव दिया, जमीन विवाद का था मामला
x
जमीनी विवाद के चलते कुछ दंबगों ने एक 19 वर्षीय लड़की को जिंदा चुनाव दिया। गनीमत ये रही कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवती को सही सलामत बचा लिया।

झारखंड में एक ऐसी बर्बरता को अंजाम देने की कोशिश की गई, जिसको जानने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां पर जमीनी विवाद के चलते कुछ दंबगों ने एक 19 वर्षीय लड़की को जिंदा चुनाव दिया। गनीमत ये रही कि मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवती को सही सलामत बचा लिया। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 5 आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगिया टिलहा गांव में हुई। यहां पर लड़की के पिता किशोर पंडित का जमीनी विवाद उसी के गांव में रहने वाले विनोद पंडित से काफी लंबे अरसे से चल रहा है।

एक दिन विनोद पंडित को पता चला कि किशोर पंडित अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर गया है और लड़की घर में अकेले है। वह 5-6 लोगों के साथ युवती के घर चला गया और उसे बंधक बना लिया। युवती को मारने के बाद दबंगों ने कमरे में ताला लगा दिया और बाहर से दीवार खड़ी कर दी। घटना के दौरान बाकी गांव वाले गूंगे बने रहे।

इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवाल तोड़कर युवती को सुरक्षित बचा लिया। इसके बाद युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया। युवती के पिता को इस घटना की जानकारी हुई थी वो फौरन अपने गांव वापस आ गए।

कोडरमा के एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस घटना में जो भी लोग शामिल है उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। फिलहाल में फरार 5 आरोपियों की तलाश जारी है।

Janprahar Desk

Janprahar Desk

    Next Story